.
InternationalPM Georgia Meloni का बड़ा ऐलान, स्कूलों में बुर्के और नकाब पर...

PM Georgia Meloni का बड़ा ऐलान, स्कूलों में बुर्के और नकाब पर लगेगा बैन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Georgia Meloni Today News: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने स्कूलों में बुर्के और नकाब पर बैन लगाने का बड़ा फैसला लिया है। साथ ही एक मीडिया बयान में जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि हर क्लास में विदेशी स्टूडेंट्स की संख्या कम करेगा। ये फैसला ऐसे समय लिया गया है कि जब इटली में अगले साल आम चुनाव होने वाले हैं। मेलोनी के लिए यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है।

फैसले को लेकर जानकारी देते हुए मेलोनी ने बताया कि हर क्लास में विदेशी स्टूडेंट्स की मैक्सिमम संख्या कानूनी तौर पर तय करने के लिए जल्द ही एक उपाय कैबिनेट मीटिंग में पेश किया जाएगा।  इसके तहत उन विदेशी स्टूडेंट्स के माता-पिता को भी इटैलियन सीखना होगा जिन्हें स्कूल सिस्टम में घुलने-मिलने में गंभीर दिक्कतें आ रही हैं और स्कूलों में बुर्के और नकाब पर बैन है। इससे पहले नेशनल फ्यूचर (FN) पार्टी ने स्कूलों में बुर्के के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की थी।

जानें चुनाव में कौनसा मुद्दा रहेगा खास
प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को होने चुनाव से पहले ये फैसला कितना सही व गलत साबित होतो ये देखना वाला मामले होगा। इससे पहले मार्च 2026 में न्यायिक सुधार को लेकर इटली में मेलोनी ने जनमत संग्रह कराया था, जिसमें उन्हें मुंह की खानी पड़ी थी. इसके बाद मेलोनी ने आम चुनाव की तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने अपने कोर दक्षिणपंथी वोटरों को साधने के लिए कई बड़े फैसले लिए. इसी कड़ी में बुर्का का मामला है।

इटली के 2022 के चुनाव में 26 प्रतिशत मतदाताओं ने बाहरी यानी अप्रवासी को मुद्दा बनाया था। वहीं मुसलमान भी वहां पर एक बड़ा मसला है। इटली में करीब 3 प्रतिशत मुसलमान रहते हैं। अलजजीरा के मुताबिक इटली के स्कूलों में करीब 20 प्रतिशत ऐसे बच्चे हैं, जो अप्रवासी हैं. इसी को मुद्दा बनाकर मेलोनी चुनाव में बढ़त हासिल करना चाहती है।

दुनिया के इन देशों में बुर्का पर है बैन
फ्रांस, चीन, इटली समेत दुनिया के 24 देशों में बुर्का पर बैन लगाया जा चुका है. बुर्का पर सबसे ज्यादा यूरोप के 10 देशों में बैन लगाया गया है। इनमें फ्रांस, इटली, पुर्तगाल, स्टिजरलैंड, बेल्जियम, बुल्गिरिया, नीदरलैंड, डेनमार्क शामिल हैं। इसी तरह एशिया के 7 देशों ने बुर्का पर प्रतिबंध लगा रखा है। चीन का नाम इसमें सबसे ऊपर है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर सम्मेलन की अध्यक्षता की

चंडीगढ़: जनगणना-2027 के दूसरे चरण से संबंधित तैयारियों और...

अमृतसर में 23 सितंबर को होगी N.R.I मिलनी : Dr. Ravjot Singh

चंडीगढ़: प्रवासी पंजाबियों को पेश आ रही समस्याओं और...

अंब में 23 सितंबर को लगेगा बहु-विशेषज्ञ आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर

मेडिसिन, शिशु, स्त्री रोग व हड्डी-जोड़ विशेषज्ञ देंगे परामर्श,...

Punjab News: मारपीट में घायल अर्शदीप की इलाज के दौरान मौत, देखें वीडियो

मोगाः जिला के कस्बा बधनी कलां में 4 महीने...

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर सम्मेलन की अध्यक्षता की

चंडीगढ़: जनगणना-2027 के दूसरे चरण से संबंधित तैयारियों और कार्य प्रगति की समीक्षा करने के लिए आज चंडीगढ़ में...

Punjab News: करतारपुर कॉरिडोर खोलने के लिए जत्थेदार गड़गज ने संगत के साथ किया अरदास, देखें वीडियो

गुरु नानक देव जी के ज्योति जोत दिवस पर सीमा पर हुआ अरदास समागम गुरदासपुरः श्री गुरु नानक देव जी...

अमृतसर में 23 सितंबर को होगी N.R.I मिलनी : Dr. Ravjot Singh

चंडीगढ़: प्रवासी पंजाबियों को पेश आ रही समस्याओं और शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निपटारा सुनिश्चित करने के लिए...

अंब में 23 सितंबर को लगेगा बहु-विशेषज्ञ आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर

मेडिसिन, शिशु, स्त्री रोग व हड्डी-जोड़ विशेषज्ञ देंगे परामर्श, विभिन्न स्वास्थ्य जांच की भी सुविधा ऊना,सुशील पंडित: आयुष विभाग, ऊना...