.
Haryana Govtउद्योग आधारित प्रशिक्षण के लिए हरियाणा में अपग्रेड होगी 60 सरकारी आईटीआई

उद्योग आधारित प्रशिक्षण के लिए हरियाणा में अपग्रेड होगी 60 सरकारी आईटीआई

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा में औद्योगिक जरूरतों के हिसाब से कौशल प्रशिक्षण को मजबूत करने के लिए सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड आईटीआई (पीएम-सेतु) के तहत प्रदेश के 12 क्लस्टरों में 60 सरकारी आईटीआई को अगले पांच वर्षों में अपग्रेड किया जाएगा।

अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई पीएम-सेतु और राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रोत्साहन योजना (एनएपीएस) की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में दी गई। बैठक में कौशल प्रशिक्षण को उद्योग की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप बनाने, उभरती प्रौद्योगिकियों के लिए नए पाठ्यक्रम विकसित करने तथा अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार के अवसरों से प्रशिक्षण को प्रभावी रूप से जोड़ने पर विस्तार से चर्चा की गई।

राज्य में कुरुक्षेत्र, कलायत, सोनीपत, झज्जर और पलवल सहित पांच क्लस्टरों के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। कुरुक्षेत्र और कलायत क्लस्टरों के लिए प्राप्त निविदाओं का मूल्यांकन कर राज्य संचालन समिति के समक्ष रखा गया। समिति ने संबंधित प्रस्तावों और रणनीतिक निवेश योजनाओं को मंजूरी प्रदान की, जिसके बाद इन्हें राष्ट्रीय स्तर पर आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया।

युवाओं को सीधे नियोक्ताओं से जोड़ने के लिए हर महीने आठ जिलों में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेलों का आयोजन किया जा रहा है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022-23 से 2026-27 के दौरान अब तक 255 अप्रेंटिसशिप मेले आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें चालू वित्त वर्ष में अब तक आयोजित 39 मेले भी शामिल हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: मारपीट में घायल अर्शदीप की इलाज के दौरान मौत, देखें वीडियो

मोगाः जिला के कस्बा बधनी कलां में 4 महीने...

हरियाणा के 250 पीएम श्री स्कूलों का होगा कायाकल्प – Mahipal Dhanda

चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा...

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में नए विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का शुभारंभ

चंडीगढ़: जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद...

हरियाणा में ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने सिंचाई, सड़कों, पेयजल आपूर्ति तथा...

गगरेट में रैंप कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यशाला आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाने...

Punjab News: मारपीट में घायल अर्शदीप की इलाज के दौरान मौत, देखें वीडियो

मोगाः जिला के कस्बा बधनी कलां में 4 महीने पूर्व गांव में हुए मामूली विवाद ने गांव के 23...

हरियाणा के 250 पीएम श्री स्कूलों का होगा कायाकल्प – Mahipal Dhanda

चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के राजकीय स्कूलों के बुनियादी ढांचे...

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में नए विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का शुभारंभ

चंडीगढ़: जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम-2026 का शुभारंभ किया...

हरियाणा में ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने सिंचाई, सड़कों, पेयजल आपूर्ति तथा भंडारण बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 2,295.27 करोड़ रुपये...