PathankotPunjab News: गोदाम से चोरी के केस में 7 गिरफ्तार, 25 AC,...

Punjab News: गोदाम से चोरी के केस में 7 गिरफ्तार, 25 AC, 10 वॉशिंग मशीन, 10 फ्रिज सहित अन्य सामान बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पठानकोटः शाहपुर कंडी पुलिस ने चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25 एसी, 10 वॉशिंग मशीन, 10 फ्रिज, 4 कूलर और एक गीजर बरामद किया है। दरअसल, 11 सितंबर गांव सिऊंटी के पास से एक इलेक्ट्रोनिक्स के गोदाम से बडी चोरी होने पर शाहपुर कंडी पुलिस गोदाम के मालिक राजेश कुमार की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया था। जिस पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को काफी मात्रा में चोरी हुए सामान सहित पकडने में सफलता हासिल की है।

इस सबंध में आज शाहपुर कंडी पुलिस स्टेशन में डीएसपी धार कलां राजेश कक्कड व थाना प्रभारी इंस्पैक्टर मोहित टांक की ओर से प्रेस वार्ता कर बताया कि उक्त पकडे गए सातों आरोपी नशे के आदी है व नशों की पूर्ति करने के लिए उक्त लोग चोरियों को अंजाम देते थे। पुलिस ने बताया कि इस चोरी में दस आरोपी शामिल है, जिनमें से सात को पुलिस ने अलग अलग स्थानों से सामान सहित पकडा है। डीएसपी धार कलां राजेश कक्कड, इंस्पेक्टर मोहित टांक व उनकी टीम की ओर से अलग अलग स्थानों पर छापे करके, उक्त आरोपियों से 25 एसी एक गीजर, 10 वाशिंग मशीने, 10 फ्रिज ओर 4 कूलर बरामद कर लिए गए है।

डीएसपी राजेश कक्कड़ ने बताया कि अभी भी तीन आरोपी फरार है, जिनकी तलाश व शेष चोरी हुए सामान को बरामद करने के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों का पुलिस की ओर से माननीय न्यायालय की ओर से रिमांंड भी ले लिया गया है व जांच अभी जारी है। पुलिस ने बताया कि शेष आरोपियों को भी शीध्र ही पकड लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों में से कुछेक आरोपियों पर पहले से चोरी व एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज है, जिसके लिए शाहपुर कंडी पुलिस ने बडे चोर गिरोह का पर्दापाश किया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: महंगाई की मार से डेयरी किसान परेशान, प्रशासन से की अपील, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब में महंगाई की मार अब डेयरी फार्मिंग...

Punjab News: पूर्व एसपी समेत 6 नेता कांग्रेस में शामिल, देखें वीडियो

फगवाड़ाः फगवाड़ा में पंजाब पुलिस के सेवानिवृत्त एसपी परमजीत...

Airport पर रोके जाने के बाद Delhi Highcourt पहुंचे सौरव दास, रखी अपनी मांग

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास...

एक ही परिवार के 6 लोगों को नहर में फेंका, पति-पत्नी और बेटी की मौत, तैरकर बचे बच्चे ने खोला राज

सूरतः गुजरात के सूरत जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र के जलगांव से आए एक...

Punjab News: महंगाई की मार से डेयरी किसान परेशान, प्रशासन से की अपील, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब में महंगाई की मार अब डेयरी फार्मिंग पेशे से जुड़े किसानों पर पड़ने लगी है। पशु आहार,...

Punjab News: पूर्व एसपी समेत 6 नेता कांग्रेस में शामिल, देखें वीडियो

फगवाड़ाः फगवाड़ा में पंजाब पुलिस के सेवानिवृत्त एसपी परमजीत सिंह ने विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, विधायक बलविंदर...

Jalandhar News: निगम दफ्तर में धरने पर बैठे कर्मी, हाउस बैठक में हुआ हंगामा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नगर निगम में होने वाली हाउस बैठक से पहले कर्मियों द्वारा जमकर हंगामा किया गया। दरअसल, नगर...