.
AmritsarPunjab News: 12 साल के लड़के का शव फंदे से लटका मिला,...

Punjab News: 12 साल के लड़के का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

घर में अकेला था किशन, पिता प्लबंर का काम करवाने के लिए लाए मिस्त्री तो पता चला घटना का

अमृतसरः घर पर अकेले 12 साल के लड़के का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटके मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। मृतक की पहचान 12 साल के किशन के तौर पर हुई है। इस दुखद घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में मातम पसरा हुआ है।

मृतक के पिता अशोक पाल जो शिव नगर इलाके के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वह मीट की दुकान पर काम करते हैं, आमतौर पर दोपहर में काम पर जाते हैं और देर रात लौटते है। घटना वाले दिन घर पर कुछ प्लंबिंग का काम होना था, इसलिए वह एक प्लंबर के साथ घर आए थे। जब वह ऊपर गए और अपने इकलौते बेटे किशन को चुन्नी से बने फंदे पर लटका पाया तो वह बुरी तरह से टूट गए।

पिता के अनुसार बच्चे की जीभ बाहर निकली हुई थी। अशोक पाल ने बताया कि काम पर निकलने से पहले उनके बेटे ने प्यार से खाना बनाया था और जिद की थी कि पापा प्लीज जाने से पहले खाना खा लीजिए। जब पिता ने काम पर जाने की जल्दी के कारण पहले मना किया, तो बच्चे ने जिद की और उन्हें खाना खिलाया। इसके बाद बच्चे ने अपने पिता को ऑनलाइन मंगवाया नया रिमोट दिखाया और कोल्ड ड्रिंक पीने की इच्छा जताई। पिता ने उसके लिए ड्रिंक मंगवाई और फिर काम पर चले गए।

अशोक पाल ने कहा कि उनका बेटा बहुत छोटा था और खेलने-कूदने की उम्र में वह खुद ऐसा कदम नहीं उठा सकता था। उनके अनुसार बच्चे पर पढ़ाई-लिखाई का कोई दबाव या तनाव नहीं था, वह अपनी मर्जी से स्कूल और ट्यूशन क्लास जाता था। पिता ने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी या बुरी भावना नहीं है। फिर भी, उन्हें इस घटना के पीछे किसी गड़बड़ी या साजिश का शक है और वे मामले की गहन जांच की मांग कर रहे है।

इस मामले की जांच पुलिस अधिकारी ADCP वनीला ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई थी। मेडिकल जांच और शुरुआती पूछताछ में बच्चे की गर्दन पर फंदे के निशान पाए गए। पुलिस हर संभव पहलू से मामले की गहन जांच कर रही है। पूछताछ के लिए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: व्यक्ति की चमकी कीमत, Lottery खरीदने के एक घंटे बाद निकले 3 करोड़, देखें वीडियो

बंगाः लॉटरी परिणाम से एक घंटे पहले टिकट खरीदने...

विधवाओं के बच्चों को 27 वर्ष की आयु तक मिलेंगे 1,000 रुपये प्रतिमाहः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां...

Punjab News: जग्गा सिंह केस में SSP Ravjot Kaur ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखेें वीडियो

संगरूरः सुनाम के गांव नमोल में नशे के खिलाफ...

Punjab News: लीला भवन चौक पर किन्नर की पिटाई का वीडियो वायरल

पटियालाः जिले के लीला भवन चौक से एक वीडियो...

Punjab News: व्यक्ति की चमकी कीमत, Lottery खरीदने के एक घंटे बाद निकले 3 करोड़, देखें वीडियो

बंगाः लॉटरी परिणाम से एक घंटे पहले टिकट खरीदने के बाद एक प्रवासी मजदूर ने 3 करोड़ रुपये का...

विधवाओं के बच्चों को 27 वर्ष की आयु तक मिलेंगे 1,000 रुपये प्रतिमाहः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते...

Punjab News: जग्गा सिंह केस में SSP Ravjot Kaur ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखेें वीडियो

संगरूरः सुनाम के गांव नमोल में नशे के खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने वाले जग्गा सिंह ने...

Punjab News: लीला भवन चौक पर किन्नर की पिटाई का वीडियो वायरल

पटियालाः जिले के लीला भवन चौक से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक सिख व्यक्ति कथित तौर पर...