Himachal Govt
International102 करोड़ में 2 गुरुद्वारे गिरवी, लोन ना चुकाने पर कोर्ट में...

102 करोड़ में 2 गुरुद्वारे गिरवी, लोन ना चुकाने पर कोर्ट में केस, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ओंटारियोः कनाडा के 2 गुरुघर लोन ना चुकाने पर दोनों गुरुघरों के खिलाफ कोर्ट केस किया गया है। जज ने दोनों की प्रॉपर्टी पर नया लोन लेने और बेचने पर रोक लगा दी है। विवाद का मुख्य कारण गुरुद्वारे की प्रॉपर्टी की कानूनी सिक्योरिटी न देना है। लोनदाता का दावा है कि आरएसजी लॉ के मालिक और संचालक दविंदर खटड़ा को ब्रैम्पटन गुरुद्वारे की संपत्ति पर सेकेंड चार्ज दर्ज कराने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन यह कागजी कार्रवाई पूरी ही नहीं की गई, जिससे लोन के बदले मिलने वाली सिक्योरिटी अधर में लटक गई। ओंटारियो स्थित सिख स्पिरिचुअल सेंटर टोरंटो और नानकसर ठाठ ईशर दरबार की प्रॉपर्टी को गिरवी रख 102 करोड़ रुपए की लोन लिमिट बनावाई गई है। इस मामले में पंजाबी मूल के पूर्व सांसद और वकील राजविंदर ग्रेवाल की फर्म शक के दायरे में आई है।

लोन देने वाली फर्म एसएसएमटी मैनेजमेंट इंक (SSMT) और ऑकुलस मॉर्गेज जीपी इंक ने लोन का पैसा लेने के लिए कोर्ट में केस किया है। फर्म का कहना है कि 102 करोड़ रुपए लोन की लिमिट थी। इसमें से 82 करोड़ रुपए रिलीज किए जा चुके हैं। किस्तें न देने पर ब्याज ही 88 करोड़ रुपए बन चुका है। यह लोन 2025 में 15 फीसदी ब्याज पर लिया गया था। समय पर पैसा न देने के चलते कंपनी ने ब्याज को 24 फीसदी कर दिया, जिससे दोनों गुरुघर लोन चुकाने में असमर्थ रहे। इतना भारी भरकम लोन दोनों गुरुद्वारों की मैनजमेंट ने क्यों लिया? इसके लिए अभी जांच चल रही है। दोनों की मैनजमेंट की तरफ से लोन के उद्देश्य को क्लीयर नहीं किया गया है।

दोनों गुरुद्वारों और पूर्व सांसद की गारंटर लॉ फर्म के खिलाफ 1.3 करोड़ कनाडाई डॉलर (लगभग ₹88.9 करोड़) से अधिक का कर्ज न चुकाने का सिविल मुकदमा दर्ज किया गया है। ओंटारियो सुपीरियर कोर्ट ऑफ जस्टिस में यह याचिका ऋणदाता कंपनियों ने दायर की है। इस पूरे मामले में कनाडा के पूर्व लिबरल सांसद और वकील राजविंदर ग्रेवाल और उनकी लॉ फर्म आरएसजी लॉ प्रोफेशनल कॉरपोरेशन की भूमिका भी कटघरे में है। अदालत में जमा किए गए दस्तावेजों के अनुसार, कर्ज देने वाली कंपनी SSMT ने 25 अप्रैल 2025 को सिख स्पिरिचुअल सेंटर टोरंटो को 1 करोड़ कनाडाई डॉलर (लगभग ₹68.4 करोड़) का लोन दिया था।

बाद में 20 मई को इस लोन की सीमा बढ़ाकर 1.5 करोड़ कनाडाई डॉलर (लगभग ₹102.6 करोड़) कर दी गई। इसके तहत सिक्योरिटी के तौर पर ब्रैम्पटन के नानकसर गुरुद्वारे की संपत्ति को शामिल किया जाना था। लोनदाता का आरोप है कि अब तक लगभग 82.1 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं, लेकिन किस्तें न भरने से ब्याज 88.9 करोड़ से अधिक हो गया है। इस लोन पर शुरुआत में 15% सालाना ब्याज तय था, जिसे बाद में बढ़ाकर 24% कर दिया गया। पूरी राशि पर हर महीने 2.5 करोड़ ब्याज बन रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: YouTuber Mani Shoker सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी हथियार बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंधित...

Punjab News: डेयरी यूनियन ने किया 5 रुपए दूध बढ़ाने का ऐलान

मलेरकोटलाः डेयरी यूनियन द्वारा दूध के दामों में बढ़ौतरी...

Punjab News: खड़ी Food Van में आग लगने के बाद धमाका

लुधियानाः समराला बाईपास और हरिओ रोड के पास खड़ी...

Punjab News: डोगरा वॉर मेमोरियल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

अमृतसरः डोगरा ब्रिगेड ने अमृतसर के खासा में डोगरा...

कपड़ा फैक्टरी में लगी भीषण आग, 8 लोगों की मौत

बीजिंग: चीन के दक्षिणी ग्वांगडोंग प्रांत के फोशान शहर...

Jalandhar News: YouTuber Mani Shoker सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी हथियार बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंधित हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते...

Punjab News: डेयरी यूनियन ने किया 5 रुपए दूध बढ़ाने का ऐलान

मलेरकोटलाः डेयरी यूनियन द्वारा दूध के दामों में बढ़ौतरी कर दी है। दरअसल, असलम अछू प्रधान की मौजूदगी में...

Punjab News: खड़ी Food Van में आग लगने के बाद धमाका

लुधियानाः समराला बाईपास और हरिओ रोड के पास खड़ी फूड वैन में आग लगने के बाद वैन में गैस...

Punjab News: डोगरा वॉर मेमोरियल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

अमृतसरः डोगरा ब्रिगेड ने अमृतसर के खासा में डोगरा वॉर मेमोरियल पर 1965 की लड़ाई में देश के लिए...