Himachal Govt
PathankotPunjab News: आप और भाजपा कार्यकर्ता हुए आमने-सामने, पुलिस फोर्स तैनात, देखें...

Punjab News: आप और भाजपा कार्यकर्ता हुए आमने-सामने, पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पठानकोटः पंजाब को नशामुक्त बनाने और राज्य की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ बनाने के मकसद से भारतीय जनता पार्टी आज एक विशाल जन-अभियान की शुरुआत करने जा रही है। जिसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पठानकोट पहुंचे। बंगौली चौक में भाजपा और आप पार्टी के कार्यकर्ता आमने सामने हो गए। एक ओर जहां आप पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे है, वहीं दूसरी ओर भाजपा पार्टी जिंदाबाद के नारे लगा जा रहे है। इस दौरान पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है ताकि माहौल खराब ना हो सके।

दरअसल, इस राज्यव्यापी यात्रा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। माधोपुर में आयोजित विशाल रैली और यात्रा के औपचारिक शुभारंभ से ठीक पहले एक बेहद संवेदनशील कार्यक्रम रखा गया। दूसरी ओर आप पार्टी द्वारा शहर में पोस्टर लगाए गए। जिसमें भाजपा को लेकर कुछ सवाल लिखे गए। पहले सवाल में लिखा है कि भाजपा पार्टी अकाली दल के साथ मिलकर काले कानून वापिस क्यों लेकर आना चाहती है। दूसरे सवाल में लिखा है कि भाजपा पंजाब का पानी हरियाणा और राजस्थान को क्यों देना चाहती है। यह पोस्टर भाजपा के पंजाब यात्रा के बोर्ड के नीचे लगे मिले। हालांकि कुछ पोस्टर को फाड़ दिया गया है। वहीं आप पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।

इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि भाजपा पार्टी पंजाब के किसानों के लिए काले कानून लेकर आई। इस दौरान भाजपा द्वारा निकाली जाने वाली यात्रा को लेकर आप नेता द्वारा कहा गया कि वह दिखावा कर रही है। अकाली-भाजपा सरकार ही पंजाब में नशा लेकर आई थी और अब भाजपा द्वारा पंजाब में नशे के खिलाफ रैली निकाली जा रही है, लेकिन पंजाब के लोग भाजपा को कभी माफ नहीं करेंगे। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर सवाल करते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आते ही वह पंजाब में रैली करने आ गए। इससे पहले भाजपा को पंजाब की याद क्यों नहीं आई। बंगाल की नीति पंजाब में भाजपा अपनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी की सरकार पहली सरकार है जिसने 70 हजार लोगों को नौकरियां दी है। वहीं भाजपा की अन्य राज्यों में सरकार है, जिसमें बिहार और उतराखंड शामिल है और लोग खुद वहां के हालातों का जायजा ले सकते है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

School में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

मनीला: फिलीपींस के स्कूल में शुक्रवार को गोलीबारी हो...

Punjab News: 5 वर्षीय के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी को हुई फांसी की सजा

होशियारपुरः दीप नगर में सितंबर 2025 में 5 वर्षीय...

पंचकूला के विकास पर खर्च होंगे 829 करोड़ रुपये : CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

नई संपत्ति कर प्रणाली के तहत करदाताओं को दो महीने तक भुगतान का मिला विकल्प

चण्डीगढ़: हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा 1 सितंबर,...

School में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

मनीला: फिलीपींस के स्कूल में शुक्रवार को गोलीबारी हो गई, जिसके बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, हाई...

Punjab News: 5 वर्षीय के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी को हुई फांसी की सजा

होशियारपुरः दीप नगर में सितंबर 2025 में 5 वर्षीय बच्चे हरवीर सिंह के अपहरण, यौन शोषण और हत्या के...

पंचकूला के विकास पर खर्च होंगे 829 करोड़ रुपये : CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के...

Jalandhar News: फर्जी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आया मशहूर ज्वैलर

जालंधर, ENS: बस स्टैंड के पास ढाबे पर नौजवान के साथ कुछ समय पहले कर्मियों के साथ विवाद हो...