Himachal Govt
PathankotPunjab दौरे पर पहुंचे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin, 50 परिवारों से...

Punjab दौरे पर पहुंचे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin, 50 परिवारों से की मुलाकात, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पठानकोटः पंजाब को नशामुक्त बनाने और राज्य की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ बनाने के मकसद से भारतीय जनता पार्टी आज एक विशाल जन-अभियान की शुरुआत करने जा रही है। ऐसे में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पठानकोट पहुंचे, जहां मुख्य पंडाल के पीछे बनाए गए विशेष ग्रीन रूम में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 50 परिवारों के साथ मुलाकात की।

दरअसल, पार्टी की ओर से नशा मुक्त पंजाब यात्रा का शंखनाद आज पठानकोट के सीमावर्ती इलाके माधोपुर स्थित एकता स्थल से किया गया। इस राज्यव्यापी यात्रा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। माधोपुर में आयोजित होने वाली विशाल रैली और यात्रा के औपचारिक शुभारंभ से ठीक पहले एक बेहद संवेदनशील कार्यक्रम रखा गया।

यह पूरी यात्रा 18 सितंबर से 30 सितंबर तक कुल 13 दिनों तक निरंतर चलेगी। इस दौरान प्रदेश भर में चार अलग-अलग यात्राएं निकाली जाएंगी, जो राज्य के सभी 117 विधानसभा हलकों को कवर करेंगी। इस महा-अभियान के तहत करीब 4000 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा। पहली यात्रा के सुचारू संचालन और नेतृत्व के लिए 15 विशेष रथ तैयार किए गए हैं। माधोपुर के एकता स्थल पर आज 10 हजार से अधिक लोगों के जुटने का दावा किया गया है।

पहली यात्रा आज पठानकोट से शुरू होने के बाद, बाकी की तीन यात्राएं 19, 20 और 21 सितंबर को क्रमशः फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का और तलवंडी साबो से रवाना होंगी। फाजिल्का से निकलने वाली तीसरी यात्रा को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल हरी झंडी दिखाएंगे। इन सभी यात्राओं का भव्य समापन 30 सितंबर को जालंधर में होगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

NEET Paper Leak मामले में सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, NTA को दिए अहम निर्देश

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक मामले की सुनवाई के...

Punjab News: केंद्रिय मंत्री बिट्टू के काफिले पर हुए हमले को लेकर आप नेता का आया बयान, देखें वीडियो

बटालाः केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का काफिला अमृतसर...

Punjab News: 5 स्कूलों को मिली धमकी, बच्चों को हुई छुट्टी

फाजिल्काः पंजाब में पिछले कुछ समय से सरकारी इमारतों...

देर रात बप्पा के दर्शन करने Lalbaugcha Raja पहुंचे Ranveer Singh, किया अहम ऐलान, देखें वीडियो

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों खूब सुर्खियों...

NEET Paper Leak मामले में सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, NTA को दिए अहम निर्देश

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी की है। जस्टिस पीएस...

Punjab News: केंद्रिय मंत्री बिट्टू के काफिले पर हुए हमले को लेकर आप नेता का आया बयान, देखें वीडियो

बटालाः केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का काफिला अमृतसर से पठानकोट जा रहा था। इस दौरान बटाला के पास...

Punjab News: 5 स्कूलों को मिली धमकी, बच्चों को हुई छुट्टी

फाजिल्काः पंजाब में पिछले कुछ समय से सरकारी इमारतों और प्राईवेट स्कूलों को लेकर धमकी भरे इ-मेल आ रहे...

देर रात बप्पा के दर्शन करने Lalbaugcha Raja पहुंचे Ranveer Singh, किया अहम ऐलान, देखें वीडियो

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर ने कुछ दिन पहले दीपिका...