मनीला: फिलीपींस के स्कूल में शुक्रवार को गोलीबारी हो गई, जिसके बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, हाई स्कूल में हुई फायरिंग की इस घटना में एक 3 लोगों की की मौत हो गई और इस घटना में कई बच्चे घायल हो गए। शुक्रवार दोपहर मिंडानाओ प्रांत के साउथ कोटाबाटो में स्थित बांगा नेशनल हाई स्कूल में यह घटना हुई। कई स्थानीय मीडिया और अधिकारियों ने हताहतों की संख्या के बारे में अलग-अलग आंकड़े बताए हैं।
School में च/ली ता/बड़/तो/ड़ गो/लि/यां 3 की मौ/त, कई घा/य/ल#SchoolShooting #BreakingNews #CrimeNews #Firing #LatestNews pic.twitter.com/nzNOheDXKd
— Encounter News (@encounternews2) September 18, 2026
ऐसे में मरने वालों या घायलों की संख्या ज्यादा भी हो सकती है। घटना के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बंगा के मेयर अल्बर्ट पालेन्सिया ने बताया कि घायल 8 छात्रों में से 4 की हालत गंभीर है और सभी पीड़ित 14 से 17 वर्ष की आयु के हैं। पालेन्सिया के अनुसार, हमलावर ने आत्महत्या करने से पहले 10 छात्रों को गोली मारी थी।
फिलीपींस के शिक्षा विभाग ने कहा, ‘हमारी पहली प्राथमिकता बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा है। वे सुरक्षित रहें, यह ज्यादा जरूरी है। हमने सभी से शांत रहने की अपील की है। किसी भी तरह की गलत जानकारी न शेयर करने के लिए कहा है। इस मामले की जल्द जांच शुरू होगी।’
गोली चलाने वाले और पीड़ितों की पहचान की पुष्टि नहीं हुई है। शिक्षा विभाग ने एक बयान में कहा कि वह गोलीबारी की घटना की खबर से चिंतित है। हमलावर की पहचान को लेकर पुलिस विभाग सक्रिय हो गया है। अहम बात यह है कि हमलावर वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद फरार हो गया। इस घटना के बाद बांगा शहर के सभी स्कूल में छुट्टी घोषित कर दी गई है। वहीं फिलीपींस रेड क्रॉस ने कहा है कि उसने घटना के बाद मेडिकल टीमें तैनात कर दी हैं।