Himachal Govt
PathankotPunjab News: पंजाबी युवक को दुबई में सुनाई फांसी की सजा, परिवार...

Punjab News: पंजाबी युवक को दुबई में सुनाई फांसी की सजा, परिवार ने कहा- बेटे को फंसाया गया, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पठानकोट:  जिला पठानकोट के हलका सुजानपुर का एक अमृतधारी नौजवान आज विदेशी जेल की सलाखों के पीछे मौत की सजा का सामना कर रहा है। कसूर सिर्फ इतना था कि उसने एक बीमार बुजुर्ग के लिए दवाई ले जाने की हामी भर दी थी। आज एक बेबस मां, बेसहारा पत्नी और मासूम बच्चो की आंखें पंजाब सरकार और केंद्र सरकार की तरफ इंसाफ की गुहार लगा रही हैं।

पठानकोटः पठानकोट के हलका सुजानपुर के ग्रामीण इलाके का रहने वाला नौजवान पिछले 10 सालों से दुबई में बतौर ट्रक ड्राइवर मेहनत-मशक्कत कर अपने परिवार का पेट पाल रहा था। दुबई से सऊदी अरब माल लेकर जाना उसकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा था। 3 साल पहले वह घर पर छुट्टियां बिताकर वापस लौटा था, किसे मालूम था कि आगे कौन सा भयानक मंजर उसका इंतजार कर रहा है।

सऊदी अरब के सफर पर निकलते वक्त एक अनजान परिवार ने उससे संपर्क किया और सऊदी में मौजूद अपने एक बीमार बुजुर्ग का हवाला देकर दवाई का पैकेट पहुंचाने की गुहार लगाई। दो बार मना करने के बाद, जब सामने वाले ने बच्चों और बुजुर्ग से वीडियो कॉल पर बात करवाकर इंसानियत का वास्ता दिया, तो एक सच्चे पंजाबी और गुरसिख होने के नाते उसका दिल पसीज गया।

उसे क्या पता था कि नेकी के नाम पर उसके साथ बहुत बड़ा धोखा हो रहा है। जैसे ही वह दुबई बॉर्डर पहुंचा, स्कैनिंग के दौरान उस दवाई के पैकेट में से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। कानून के शिकंजे में फंसे इस बेकसूर नौजवान को सऊदी की अदालत ने अब फांसी की सजा सुना दी है।

पिछले 3 सालों से परिवार के घर का चूल्हा आंसुओं से जल रहा है। परिवार का कहना है कि उनका बेटा अमृतधारी गुरसिख है, जिसका नशा तो दूर किसी गलत काम से कभी कोई वास्ता नहीं रहा। वह हमेशा दूसरों से प्यार करने और जीवों पर दया करने की सीख देता था।

रो-रोकर बेहाल हो चुकी बूढ़ी मां, पथराई आंखों वाले पिता, बेबस पत्नी और पिता के साए को तरसती नन्हीं बेटी आज हाथ जोड़कर सिर्फ एक ही विनती कर रहे है। हमारे बेकसूर पिता को बचा लीजिए। अगर सरकार इस मामले में उच्च स्तरीय जांच करवाए, तो सच्चाई सामने आ जाएगी कि वह सिर्फ एक साजिश का शिकार हुआ है।

इंसानियत के नाम पर मिला ये धोखा आज एक पूरे परिवार को उजाड़ने की कगार पर ले आया है। परिवार की नम आंखें अब भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से उम्मीद लगाए बैठी है कि इस मामले में दखल देकर उनके बेकसूर बेटे की जान बचाई जाए, ताकि वह अपने वतन लौटकर अपने मासूम बच्चों के साथ फिर से नई जिंदगी शुरू कर सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

4 Punjabi नौजवानों को CBSA एजेंसी ने भेजा वतन वापिस, मामला दर्ज

नई दिल्लीः कनाडा सीमा सेवा एजेंसी (सीबीएसए) ने जबरन...

जमीन बेचने को लेकर विवादः पिता ने दामाद के साथ मिल बेटे की गोलियां मारकर की हत्या

सिरसाः हरियाणा के सिरसा में मंगलवार सुबह एक युवक...

Punjab News: SGPC की पहलः मिरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण 17 से शुरू, देखें वीडियो

अमृतसरः नशीले पदार्थों के सेवन और अन्य सामाजिक बुराइयों...

Meharchand Polytechnic College में दयानंद चेतना मंच ने रखी Quiz प्रतियोगिता

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के दयानंद चेतना मंच...

Rakhi Sawant के PM Modi पर दिए विवादित बयान पर Kangana का जवाब, कहा- स्वीपर की नौकरी तक नहीं मिलेगी

नई दिल्लीः एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनोट ने राखी...

4 Punjabi नौजवानों को CBSA एजेंसी ने भेजा वतन वापिस, मामला दर्ज

नई दिल्लीः कनाडा सीमा सेवा एजेंसी (सीबीएसए) ने जबरन वसूली और संगठित आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप...

जमीन बेचने को लेकर विवादः पिता ने दामाद के साथ मिल बेटे की गोलियां मारकर की हत्या

सिरसाः हरियाणा के सिरसा में मंगलवार सुबह एक युवक की घर में 6 गोलियां मारकर हत्या कर देने का...

Punjab News: SGPC की पहलः मिरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण 17 से शुरू, देखें वीडियो

अमृतसरः नशीले पदार्थों के सेवन और अन्य सामाजिक बुराइयों जैसी गंभीर समस्याओं से युवाओं को बचाने के लिए श्री...

Meharchand Polytechnic College में दयानंद चेतना मंच ने रखी Quiz प्रतियोगिता

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के दयानंद चेतना मंच ने 11 सिंतबर को एक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की। यह...