Himachal Govt
PathankotPunjab News: सैनी भवन पर कार्रवाई करने पहुंची नगर निगम की टीम,...

Punjab News: सैनी भवन पर कार्रवाई करने पहुंची नगर निगम की टीम, सदस्यों ने किया विरोध, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पठानकोटः जिले के मॉडल टाउन स्थित सैनी भवन पर मंगलवार को नगर निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची। निगम की टीम अपने साथ कर्मचारियों और जरूरी अमले को लेकर मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि सैनी भवन को गिराने को लेकर हाईकोर्ट के आदेश हैं और इन्हीं आदेशों के तहत टीम कार्रवाई के लिए पहुंची थी। जैसे ही नगर निगम की टीम सैनी भवन पहुंची, भवन के प्रधान और इससे जुड़े सदस्यों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। सैनी भवन के प्रधान का कहना है कि यह किसी एक व्यक्ति की निजी संपत्ति नहीं है, बल्कि समाज के लोगों की जरूरतों को देखते हुए बनाया गया भवन है।

शादी समारोह से लेकर सामाजिक कार्यक्रम होते हैं
प्रधान ने बताया कि सैनी भवन में लंबे समय से लोगों के विवाह और अन्य पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इसके अलावा अंतिम संस्कार से जुड़ी क्रियाओं और कई अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए भी इस भवन का इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने कहा कि अगर भवन को गिराया जाता है तो समाज के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

प्रधान ने की कार्रवाई रोकने की अपील
सैनी भवन के प्रधान ने कहा कि इस भवन को समाज के लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई से तैयार किया है। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों से अपील की कि फिलहाल भवन को न गिराया जाए और मामले को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक कार्रवाई रोकी जाए।

सुप्रीम कोर्ट जाने की बात
सैनी भवन के प्रधान परमजीत पम्मा ने कहा कि वह इस मामले को लेकर जल्द ही सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे। उन्होंने निगम अधिकारियों से मांग की कि जब तक सुप्रीम कोर्ट में कानूनी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ती, तब तक भवन को गिराने की कार्रवाई रोक दी जाए।

निगम ने कहा- हाईकोर्ट के आदेश पर हो रही कार्रवाई
वहीं, नगर निगम के MTP Wazir Raj का कहना है कि यह कार्रवाई किसी व्यक्तिगत रंजिश के कारण नहीं की जा रही। निगम की टीम हाईकोर्ट के आदेशों के तहत ही मौके पर पहुंची है और उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल मौके पर विरोध के चलते नगर निगम की कार्रवाई को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। घटना की सूचना मिलते ही आम आदमी पार्टी के हल्का इंचार्ज रोहित स्याल भी मौके पर पहुंच गए, उन्होंने बताया कि इस भवन का लाभ समाज का हर वर्ग ले रहा है। इसमें लोग अपने घरों में होने वाले सुख दुख के कार्यक्रम बहुत ही कम दामों में कर रहे है। उन्होंने कहा कि किसी को भी शहर का माहौल ख़राब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्तर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी 

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी की ओर से 17 सितंबर...

‘निपुण’ परीक्षण में बंगाणा कॉलेज की सात छात्राओं ने हासिल की उपलब्धि

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की सात...

बाहर के राज्यों से धान का एक भी दाना पंजाब की मंडियों में नहीं आएगा: Lal Chand Kataruchak

चंडीगढ़: पिछले 9 खरीद सीजनों की शानदार सफलता के...

श्री विष्णु सनातन धर्म भटोली कॉलेज में उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: स्वदेशी जागरण मंच जिला ऊना की ओर से...

भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्तर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी 

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्तर पर 'सेवा संकल्प अभियान'...

‘निपुण’ परीक्षण में बंगाणा कॉलेज की सात छात्राओं ने हासिल की उपलब्धि

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की सात रोवर एवं रेंजर छात्राओं ने प्रतिष्ठित ‘निपुण परीक्षण’ सफलतापूर्वक उत्तीर्ण...

Punjab News: ‘हमारे राम’ नाटक की टीम ने सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में टेका मत्था, देखें वीडियो

'जीवन में मुझे जो कुछ भी मिला है, वह गुरु से मिला है':  आशुतोष राणा अमृतसरः धार्मिक विरासत, सांस्कृतिक चेतना...

बाहर के राज्यों से धान का एक भी दाना पंजाब की मंडियों में नहीं आएगा: Lal Chand Kataruchak

चंडीगढ़: पिछले 9 खरीद सीजनों की शानदार सफलता के लिए जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों (डी.एफ.एस.सीज़.) की सराहना करते...