Himachal Govt
Haryana Govtपंचकूला के विकास पर खर्च होंगे 829 करोड़ रुपये : CM Saini

पंचकूला के विकास पर खर्च होंगे 829 करोड़ रुपये : CM Saini

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इसमें लगभग 812.60 करोड़ रुपये पूंजीगत कार्यों पर खर्च किए जाएंगे। इस बजट में लगभग 449.23 करोड़ रुपये बुनियादी ढांचा विकास, 270.59 करोड़ रुपये संचालन एवं रखरखाव, तथा 41.83 करोड़ रुपये शहरी पर्यावरण से संबंधित कार्यों के लिए हैं।

पुरानी जल निकासी व्यवस्था का होगा आधुनिकीकरण

नायब सिंह सैनी ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए पंचकूला की लगभग 45 वर्ष पुरानी जल निकासी व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से मजबूत किया जा रहा है। पायलट परियोजना के तहत गीता चौक से टाउन पार्क तक लगभग 5.50 करोड़ रुपये की लागत से 900 मिलीमीटर व्यास वाले बरसाती नाले का पुनर्वास मशीन वाउंड स्पाइरल लाइनिंग तकनीक से सफलतापूर्वक किया जा चुका है। इसके बाद टाउन पार्क से सिंह नाला तक लगभग 38.87 करोड़ रुपये की लागत से जल निकासी तंत्र के सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू किया गया है।

जल संरक्षण और पर्यावरण पर विशेष जोर

विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण भी सरकार की प्राथमिकता है। पंचकूला में शहरी हरित क्षेत्र और पर्यावरण से संबंधित कार्यों के लिए 41.83 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। शहरों में हरित क्षेत्रों का विस्तार, पार्कों का रखरखाव और जल के पुनः उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। पंचकूला के विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्तावित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों से उपचारित पानी का उपयोग पार्कों और हरित पट्टियों में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार की विकास नीति का केंद्र ‘नागरिक सुविधा, गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचा और भविष्य के लिए तैयार शहर’ है। सरकार द्वारा घोषित प्रत्येक परियोजना की नियमित समीक्षा की जा रही है ताकि विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका वास्तविक लाभ आम नागरिकों तक पहुंचे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

बिजली और एंबुलेंस सड़क सुविधा से वंचित एससी बस्तियों की पहचान के निर्देश

राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने उपायुक्तों से सात दिन...

जमीन विवाद को लेकर युवक से मारपीट, दो के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना बंगाणा के तहत भिंडला गांव में...

Punjab News: BJP रैली में हुआ माहौल तनावपूर्ण, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, देखें वीडियो

पठानकोटः पंजाब को नशामुक्त बनाने और राज्य की राजनीति...

Radha Ashtami पर बरसाना में शुरु हुई तैयारियां, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने किए कड़े इंतजाम

उत्तरप्रदेश: ब्रज के प्रमुख त्योहारों में शामिल राधा अष्टमी...

Punjab News: दुश्मन बनें पुराने दोस्त, लड़ाई का बांधा समय, गायक सहित 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

मोगाः जिले के सब डिवीजन निहाल सिंह वाला पुलिस की मुस्तैदी के चलते बड़ी घटना को रोका गया। पुलिस...

बिजली और एंबुलेंस सड़क सुविधा से वंचित एससी बस्तियों की पहचान के निर्देश

राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने उपायुक्तों से सात दिन में मांगी रिपोर्ट ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने...

जमीन विवाद को लेकर युवक से मारपीट, दो के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना बंगाणा के तहत भिंडला गांव में जमीन विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट करने...

Punjab News: BJP रैली में हुआ माहौल तनावपूर्ण, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, देखें वीडियो

पठानकोटः पंजाब को नशामुक्त बनाने और राज्य की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ बनाने के मकसद से भारतीय जनता...