Himachal Govt
HoshiarpurPunjab News: 5 वर्षीय के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में...

Punjab News: 5 वर्षीय के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी को हुई फांसी की सजा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुरः दीप नगर में सितंबर 2025 में 5 वर्षीय बच्चे हरवीर सिंह के अपहरण, यौन शोषण और हत्या के मामले में कोर्ट में अहम फैसला सुनाया गया। जहां अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मनप्रीत कौर ने दोषी मनके यादव को फांसी की सजा सुनाई। दरअसल, उत्तर प्रदेश निवासी प्रवासी मजदूर मनके यादव को लुधियाना जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया। अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद आज सजा के बिंदु पर सुनवाई हुई, जिसके उपरांत अदालत ने उसे मृत्युदंड सुनाया। फैसले के बाद बच्चे के परिजनों और स्थानीय निवासियों ने न्याय व्यवस्था पर भरोसा जताते हुए राहत महसूस की है।

फैसले के बाद मासूम का परिवार बेहद भावुक नजर आया। वहीं परिवार ने मांग रखी है कि दोषी को फांसी दिए जाते समय उन्हें भी मौके पर मौजूद रहने की अनुमति दी जाए। सुनवाई के दौरान अदालत ने सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए दोषी को उसके जुर्म और मिली सजा की जानकारी दी। पीड़ित पक्ष के वकील एडवोकेट अश्वनी कुमार वर्मा ने बताया कि वे और पीड़ित परिवार पहले दिन से ही आरोपी के लिए केवल मृत्युदंड की मांग कर रहे थे।

अश्वनी कुमार वर्मा ने बिना फीस लिए मामले की मजबूत पैरवी की। परिजनों ने कहा कि एडवोकेट वर्मा ने बिना एक रुपया लिए और अपने निजी खर्च पर यह पूरी लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि जब दोषी को फांसी पर लटकाया जाएगा, तभी उनके मासूम बच्चे की आत्मा को सच्ची शांति मिलेगी। सामाजिक कार्यकर्ता ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इस न्याय से जनता का अदालत पर विश्वास और मजबूत हुआ है। अब पीड़ित परिवार और पूरे इलाके की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि अदालत के आदेश के तहत दोषी नानक यादव को फांसी के फंदे पर कब लटकाया जाता है।

बता दें कि 9 सितंबर 2025 को पांच वर्षीय हरवीर सिंह दीप नगर स्थित अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी उसका अपहरण कर लिया गया था। अगले दिन बच्चे का शव पुरहीरां स्थित श्मशानघाट से बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम में बच्चे के साथ यौन दुर्व्यवहार और गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इसी केस को लेकर मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक आधार पर की गई। अदालत के फैसले के बाद पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही कठोर सजा की मांग पूरी हुई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

बिजली और एंबुलेंस सड़क सुविधा से वंचित एससी बस्तियों की पहचान के निर्देश

राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने उपायुक्तों से सात दिन...

जमीन विवाद को लेकर युवक से मारपीट, दो के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना बंगाणा के तहत भिंडला गांव में...

Punjab News: BJP रैली में हुआ माहौल तनावपूर्ण, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, देखें वीडियो

पठानकोटः पंजाब को नशामुक्त बनाने और राज्य की राजनीति...

Radha Ashtami पर बरसाना में शुरु हुई तैयारियां, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने किए कड़े इंतजाम

उत्तरप्रदेश: ब्रज के प्रमुख त्योहारों में शामिल राधा अष्टमी...

Punjab News: दुश्मन बनें पुराने दोस्त, लड़ाई का बांधा समय, गायक सहित 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

मोगाः जिले के सब डिवीजन निहाल सिंह वाला पुलिस की मुस्तैदी के चलते बड़ी घटना को रोका गया। पुलिस...

बिजली और एंबुलेंस सड़क सुविधा से वंचित एससी बस्तियों की पहचान के निर्देश

राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने उपायुक्तों से सात दिन में मांगी रिपोर्ट ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने...

जमीन विवाद को लेकर युवक से मारपीट, दो के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना बंगाणा के तहत भिंडला गांव में जमीन विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट करने...

Punjab News: BJP रैली में हुआ माहौल तनावपूर्ण, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, देखें वीडियो

पठानकोटः पंजाब को नशामुक्त बनाने और राज्य की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ बनाने के मकसद से भारतीय जनता...