AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: फर्जी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आया...

Jalandhar News: फर्जी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आया मशहूर ज्वैलर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: बस स्टैंड के पास ढाबे पर नौजवान के साथ कुछ समय पहले कर्मियों के साथ विवाद हो गया था। जिसके बाद वह ढाबे से जान बचाकर भागा तो रास्ते में 2 फर्जी पुलिस कर्मियों ने उसे घेर लिया और उसे डरा धमकाकर उसका कड़ा ले गए। इस मामले में खुलासा उस समय हुआ जब घटना के कुछ दिन बीत जाने के बाद उक्त फर्जी पुलिस कर्मी गिरफ्तार हो गए। जिसके बाद पीड़ित ने सोने का कड़ा लूटने संबंधी पुलिस को शिकायत दी। इस शिकायत के बाद केस में उस समय नया मोड़ आया, जब आरोपियों ने पूछताछ में शहर के मशहूर ज्वैलर को कड़ा बेचने का जिक्र किया। जिसके बाद अब पुलिस द्वारा ज्वैलर को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस को दी शिकायत में 21 वर्षीय गुरनूर ने बताया कि वह रेस्टोरेंट में दोस्तों के साथ बर्थ-डे पार्टी पर गया, जिसके बाद वह एक ढाबे में चले गए। जहां ढाबे पर कर्मियों से उनका विवाद हो गया और दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। इस दौरान विवाद बढ़ने के बाद गुरनूर सिंह पुत्र अरविंदर सिंह जान बचाकर वहां से निकल गया। जिसके बाद रास्ते में उसे पुलिस की वर्दी पहने दो बाइक सवार मिले, जो बाइक नंबर PB08-EY-5271 पर बिठाकर उसे ले गए और गलियों में घुमाते रहे। इस दौरान उक्त पुलिस कर्मियों ने उसे धमकी देते हुए उससे पैसों की मांग करने लगे। इस दौरान उनकी नजर गुरनूर के सोने के कड़े पर पड़ी और उससे सोना का कड़ा मांगने लग गए।

जिसके बाद उससे पुलिस कर्मियों ने 40 ग्राम का सोना का कड़ा ले लिया और उसे धमकी दी कि अगर इस मामले को लेकर उसने शिकायत दर्ज करवाई तो उस पर झूठा पर्चा दर्ज करवा दिया जाएगा। जिसके बाद उक्त पुलिस कर्मी उसे नामदेव चौक पर छोड़कर चले गए। घटना के कुछ दिन बाद उसने मीडिया की खबर देखी तो उक्त पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी दिखाई दी। दोनों की पहचान करनवीर सिंह और अमनपाल सिंह के रूप में हुई। घटना के बाद उसे पता चला कि दोनों पुलिस कर्मी फर्जी थे। जिसके बाद इस मामले को लेकर उसने पुलिस को शिकायत दी और पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 308(3), 309(4), 351(2), 3(5) BNS 2023 के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि उन्होंने शहर के मशहूर ज्वैलर को कड़ा बेचा था। जिसके बाद पुलिस द्वारा ज्वैलर को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 50 फीट गहरी डिग्गी में गिरा युवक, मौके पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, देखें वीडियो

फाजिल्का: जिले के रेलवे अंडरब्रिज के पास उस वक्त...

Haryana News: ऑटो और गाड़ी की जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल- देखें वीडियो

पंचकूला: मोरनी टी-पॉइंट पर एक बड़ा सड़क हादसा होने...

Haryana News: 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में दशहरा उत्सव की...

Haryana News: अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने थाना पिंजौर क्षेत्र...

पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार...

Punjab News: 50 फीट गहरी डिग्गी में गिरा युवक, मौके पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, देखें वीडियो

फाजिल्का: जिले के रेलवे अंडरब्रिज के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पैदल जा रहा युवक पानी...

Haryana News: ऑटो और गाड़ी की जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल- देखें वीडियो

पंचकूला: मोरनी टी-पॉइंट पर एक बड़ा सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक ऑटो और गाड़ी...

Haryana News: 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में दशहरा उत्सव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस बार यहां 221...

Haryana News: अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने थाना पिंजौर क्षेत्र में गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर...