ऊना,सुशील पंडित: आज संक्रान्ति के पावन अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने बाबा बाल जी महाराज के दरबार में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य के लिए बाबा जी महाराज से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि बाबा बाल जी महाराज के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख-शांति बनी रहे।
इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने विधायक का स्वागत किया। विधायक ने सभी को संक्रान्ति पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।