ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना अंब के तहत दिलवां में तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी चालक घायल हो गया। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 16 सितंबर को दोपहर करीब 2:20 बजे केवल सिंह निवासी पजोहड़ा, तहसील बंगाणा, दिलवां में सड़क किनारे सही दिशा में खड़ी अपनी स्कूटी पर बैठा था। इसी दौरान संतोषगढ़ की ओर से आ रही एक कार को चालक नवजोत ढिल्लों निवासी दिलवां कथित तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था। कार ने स्कूटी को पीछे से कंडक्टर साइड से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से स्कूटी चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर बीएनएस की प्रासंगिक धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।