Himachal Govt
ChandigarhPU में 2 पक्षों में झड़प, पुलिस-सिक्योरिटी के सामने जमकर चले लात-घूंसे,...

PU में 2 पक्षों में झड़प, पुलिस-सिक्योरिटी के सामने जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी में देर रात हॉस्टल नंबर-2 के बाहर दो गुटों में हाथापाई हो गई। घटना रात करीब 1 बजे शुरू हुई। पहले दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। दोनों पक्षों में करीब 2 घंटे तक लड़ाई हुई। पीयू के अंदर पुलिस चौकी और अपनी सिक्योरिटी व्यवस्था होने के बावजूद झड़प पर काफी देर तक काबू नहीं पाया जा सका। वीडियो में कुछ स्टूडेंट पुलिस और सिक्योरिटी की मौजूदगी में भी एक-दूसरे से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों तरफ से लात-घूंसे चल रहे थे। पुलिस ने मौके पर मौजूद स्टूडेंट को अलग किया और कुछ को हिरासत में लेकर स्थिति संभाली।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष अपने-अपने साथियों के साथ पहले से वहां पहुंचे थे। हालांकि, विवाद की असली वजह अभी सामने नहीं आई है। झड़प की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर कुछ स्टूडेंट वहां से भाग जाते है। वीडियो में पीसीआर के पीछे स्टूडेंट के भागने और कुछ पुलिसकर्मियों के पैदल पीछा करते दिखाई देते हैं। पुलिस ने कुछ स्टूडेंट को पकड़ा भी। एक स्टूडेंट को पुलिसकर्मी द्वारा गले से पकड़कर अपने साथ ले जाते भी वीडियो में देखा गया।

पूरी घटना का वीडियो मौके पर मौजूद एक स्टूडेंट ने बनाया और बाद में इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। वीडियो में स्टूडेंट्स झड़प करते और पुलिस द्वारा उन्हें पकड़कर ले जाते हुए दिख रहे हैं। उधर, पोस्ट किए गए वीडियो के बैकग्राउंड में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का गाना ‘एक खटोला जेल के अंदर, एक खटोला जेल के बाहर’ लगाया गया है। दरअसल, पीयू कैंपस में पुलिस चौकी के साथ यूनिवर्सिटी की सिक्योरिटी भी तैनात रहती है।

इसके बावजूद दोनों गुट काफी देर तक एक जगह जुटे रहे। इससे सिक्योरिटी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं कि स्टूडेंट के एकत्र होने और विवाद बढ़ने से पहले स्थिति को क्यों नहीं संभाला जा सका। डीएसपी एसपीएस सोंधी ने बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी से सोमवार रात पुलिस कंट्रोल रूम पर मारपीट की कॉल मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ स्टूडेंट को हिरासत में भी लिया गया था, लेकिन किसी की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई। इसलिए पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

सेवा संकल्प अभियान से जुड़ने के लिए डॉ. अरविंद शर्मा ने प्रदेशवासियों से किया आह्वान

चंडीगढ़: प्रदेश के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन...

8वीं में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन आमंत्रित

चंडीगढ़: देहरादून स्थित राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (RIMC) में...

390 घंटे तक चलेगा ‘ऑर्गेनिक ग्रोवर’ प्रशिक्षण कोर्स

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए सिरसा...

सेवा संकल्प अभियान से जुड़ने के लिए डॉ. अरविंद शर्मा ने प्रदेशवासियों से किया आह्वान

चंडीगढ़: प्रदेश के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि 17 सितंबर से...

8वीं में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन आमंत्रित

चंडीगढ़: देहरादून स्थित राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (RIMC) में जुलाई 2027 से शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र की कक्षा...

Punjab News: नशे को लेकर गरमाई सियासत, वित्त मंत्री चीमा ने BJP पर निशाने साध किए खुलासे, देखें Live

चंडीगढ़ः पंजाब में नशे को लेकर सियासत गरमाई हुई है। दरअसल, विपक्ष लगातार नशे को लेकर मुद्दा बना रही...

390 घंटे तक चलेगा ‘ऑर्गेनिक ग्रोवर’ प्रशिक्षण कोर्स

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए सिरसा जिले के मांगेआना स्थित फल उत्कृष्टता केंद्र में संचालित होने...