Nationalमोबाइल की EMI ना भरने पर 5 दिन बंधक बनाकर पीटा, एक्शन...

मोबाइल की EMI ना भरने पर 5 दिन बंधक बनाकर पीटा, एक्शन में आए DCP, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ: जिले में निगोहां के राजाराम खेड़ा पुरहिया इलाके से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां आरोप लगे है कि ₹2,799 की मोबाइल EMI ना भर पाने पर रिकवरी एजेंटों और मोबाइल शॉप मालिक के साथियों द्वारा एक युवक को 5 दिनों तक बंधक बनाकर पीटा और जबरन मजदूरी करवाई गई। इसी के साथ ब्लड बैंक ले जाकर उसका खून निकलवाने का गंभीर आरोप लगा है।

घटना को लेकर पीड़ित जब चौकी पहुंचा तो पुलिस ने उसे कथित तौर पर भगा दिया गया। वहीं अब डीसीपी साउथ के आदेश पर अब अपहरण समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोषी पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच के आदेश दिए गए हैं, जबकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पीड़ित युवक (नवल) राजारामखेड़ा गांव का रहने वाला है।

आरोप है कि 8 सितंबर को मोबाइल शॉप मालिक के दो साथी स्कूटी से आए और उसे बहला-फुसलाकर जबरन अपने साथ ले गए। उन्होंने युवक को सदर इलाके के एक मकान में 5 दिनों तक बंधक बनाकर रखा। आरोप है कि दोषियों ने पीड़ित के बड़े भाई को फोन करके ₹2,799 की बकाया किस्त ऑनलाइन ट्रांसफर करवा ली। पैसे मिलने के बाद भी उन्होंने युवक को नहीं छोड़ा और ₹12,000 की अतिरिक्त मांग कर दी। पैसे न देने या पुलिस को बताने पर युवक की हत्या कर लाश गोमती नदी में फेंकने की धमकी दी गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: लकी ओबेरॉय Murder Case के बाद भाई पर हुआ हमला, देखें वीडियो 

जालंधर, ENS: मॉडल टाउन इलाके में स्थित गार्डन कॉलोनी...

आज का राशिफल, 23 नवंबर 2026

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और सोमवार...

हरोली में खेल सुविधाओं का हो रहा विस्तार, युवाओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: मुकेश अग्निहोत्री

ऊना,सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली...

युवक की हत्या का खुलासा, पिता-पुत्र निकले मास्टरमाइंड

प्रेम प्रसंग से नाराज होकर रची हत्या की साजिश,...

अमित शाह ने NDRF की 12वीं बटालियन के परिसर का किया उद्घाटन, पूर्वोत्तर के 8 राज्यों को मिलेगा लाभ

अरुणाचल प्रदेश: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार...

Jalandhar News: लकी ओबेरॉय Murder Case के बाद भाई पर हुआ हमला, देखें वीडियो 

जालंधर, ENS: मॉडल टाउन इलाके में स्थित गार्डन कॉलोनी में दिनदहाड़े एक बड़ी वारदात सामने आई है। कुछ समय...

आज का राशिफल, 23 नवंबर 2026

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और सोमवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज रात 11 बजकर 43...

हरोली में खेल सुविधाओं का हो रहा विस्तार, युवाओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: मुकेश अग्निहोत्री

ऊना,सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर में आयोजित विशाल छिंज मेले में...

युवक की हत्या का खुलासा, पिता-पुत्र निकले मास्टरमाइंड

प्रेम प्रसंग से नाराज होकर रची हत्या की साजिश, 10 लाख रुपये में दी थी सुपारी बालाघाट: मध्य प्रदेश के...