मोहालीः जीरकपुर के वीआईपी रोड स्थित एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और इस घटना में बैंक में पड़ा एक कंप्यूटर और सामान जल गया। हालांकि कैश व आभूषण सुरक्षित रहें। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की शाखा में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
AU Small Finance Bank में लगी आग, मची अफरा-तफरी#AUSmallFinanceBank #BankFire #FireIncident #BreakingNews pic.twitter.com/rRArWgPRKt
— Encounter News (@encounternews2) September 16, 2026
दरअसल, बैंक परिसर से धुआं और आग की लपटें निकलती देख आसपास के व्यापारियों व राहगीरों में हड़कंप मच गया। हालांकि घटना के समय बैंक का नियमित कामकाज समाप्त हो चुका था, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और उन्होंने आग पर काबू पाया, जिससे समय रहते एक बड़ा हादसा टल गया।
जांच में आग का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम 7:15 बजे अचानक जलने की तेज गंध और धुआं उठने लगा था। मामले की जानकारी देते हुए फायर इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत दो दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गई थीं और समय रहते आग को बुझा दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राथमिक तौर पर मामला शॉर्ट सर्किट का जान पड़ता है, लेकिन वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।