Himachal Govt
InternationalH-1बी वीजा पर सख्ती: Vance बोले- अमेरिकी कर्मचारियों की नौकरियां नहीं छिनेंगी;...

H-1बी वीजा पर सख्ती: Vance बोले- अमेरिकी कर्मचारियों की नौकरियां नहीं छिनेंगी; काम के लिए देने होंगे एक करोड़ रुपए

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वाशिंगटनः अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने एच-1बी (H-1B) वीजा कार्यक्रम को लेकर बड़ा बयान देते इसमें कड़े प्रशासनिक बदलाव करने के संकेत दिए हैं। उन्होंने साफ किया कि सरकार का मुख्य मकसद इस वीजा प्रणाली को स्थानीय अमेरिकी पेशेवरों की जगह कम वेतन वाले विदेशी कामगारों को भरने से रोकना और दुनिया के बेहतरीन टेलेंट को देश में लाना है। लोकप्रिय बिजनेस और टेक्नोलॉजी शो ‘ऑल-इन पॉडकास्ट’ में बातचीत के दौरान वेंस ने स्पष्ट किया कि वीजा नियमों में बड़े सुधार किए जा रहे हैं ताकि इसका दुरुपयोग पूरी तरह बंद हो सके।

पॉडकास्ट में बोलते उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने विधायी गतिरोध की चर्चा की। उन्होंने कहा कि संसद (कांग्रेस) में राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी के कारण इस पर कानून पास होना फिलहाल संभव नहीं दिख रहा था। इसी वजह से प्रशासन ने अपने स्तर पर कार्यकारी कदम उठाने का फैसला किया है। वेंस ने कहा कि सिस्टम में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा देखने को मिला है, जिसे रोकने के लिए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यदि कोई टेक कंपनी किसी को H-1B वीजा पर बुलाती है, तो वह उम्मीदवार असल मायनों में कोई असाधारण प्रतिभा (जीनियस) होना चाहिए।

उपराष्ट्रपति ने कंपनियों की नीतियों पर सवाल उठाते कहा कि इस कार्यक्रम का असली उद्देश्य अमेरिकी अर्थव्यवस्था और तकनीकी तंत्र को समृद्ध बनाना है। उन्होंने उदाहरण देते समझाया कि यदि कोई कंपनी 60 हजार डॉलर कमाने वाले स्थानीय अकाउंटेंट को नौकरी से निकालकर उसकी जगह 45 हजार डॉलर में विदेशी कर्मचारी रख रही है, तो यह कतई स्वीकार्य नहीं है। H-1B वीजा कार्यक्रम को सस्ते विदेशी कामगारों की भर्ती का जरिया बनने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

कंपनियों के दोहरे रवैये पर कड़ा प्रहार करते जेडी वेंस ने बताया कि प्रशासन H-1B वीजा आवेदन पर 1,00,000 डॉलर (करीब 83 लाख रुपए) का भारी-भरकम शुल्क लगाने पर विचार कर रहा है। इसके साथ ही उन कंपनियों पर भी सख्त पाबंदी लगाने की योजना है जो अपने यहां अमेरिकी कर्मचारियों की छंटनी करती हैं और फिर विदेशी कामगारों की मांग करती हैं।

वेंस ने तंज कसते कहा कि यह बेहद हास्यास्पद है कि कंपनियां पहले 5,000 स्थानीय कर्मियों को नौकरी से निकाल देती हैं और फिर दावा करती है कि उन्हें योग्य कर्मचारी नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि कानूनी दायरे में रहकर नियमों को पूरी मजबूती से लागू किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

समुद्र में भिड़े भारतीय और पाकिस्तानी जहाज, भारत ने राजनयिक को किया तलब

नई दिल्लीः भारत और पाकिस्तान के बीच समुद्री मोर्चे...

Punjab News: Raja D King ने लगाया डाइट कोक, बर्गर और 500-500 रुपए का लंगर, देखें वीडियो

मोहाली: चंडीगढ़ में पेट्रोल लंगर के बाद मंगलवार को...

Jalandhar News: DAV College में Singer Nijjar के नए गाने की शूटिंग को लेकर हुआ विवाद, DC के भेजी शिकायत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: डीएवी कॉलेज में पंजाबी गायक निज्जर के नए गाने की शूटिंग को लेकर मामला गरमा गया है।...

समुद्र में भिड़े भारतीय और पाकिस्तानी जहाज, भारत ने राजनयिक को किया तलब

नई दिल्लीः भारत और पाकिस्तान के बीच समुद्री मोर्चे पर तनाव बढ़ाने वाली एक घटना सामने आई है। 15...

ब्रेक फेल होने से पलटी बच्चों से भरी स्कूल बस, कई घायल, 50 मासूमों की अटकीं सांसें, देखें वीडियो

औरैयाः औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र में कानपुर मार्ग स्थित बम्नौटी मोड़ के पास आज सुबह बच्चों से...

Jalandhar News: दीवार में भगवान कृष्ण के दर्शनों को लेकर लोगों का लगा तांता, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कहते है ना अगर भक्ति सच्चे मन से की जाए तो भगवान उन्हें दर्शन देते है और...