Himachal Govt
Unaभाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्तर पर 'सेवा संकल्प...

भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्तर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्तर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान को लेकर ऊना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के दोनों मंडलों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अभियान के तहत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की और इसे प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने की रणनीति तैयार की।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए हिमाचल प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में संयुक्त कार्यकाल 25 वर्ष का होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को देश की जनता ने पहले मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री के रूप में लगातार अपना आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि 25 वर्षों के इस राजनीतिक सफर में नरेंद्र मोदी ने देश के विकास और जनकल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशभर में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। ऊना जिले में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक सामाजिक सेवा है और इससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान के माध्यम से सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से ऊना विधानसभा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं पर काम हुआ है।

उन्होंने बताया कि 507 करोड़ रुपये की लागत से इंडियन ऑयल टर्मिनल डिपो का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा 500 करोड़ रुपये की लागत से पीजीआई सेटेलाइट अस्पताल की बिल्डिंग का निर्माण अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 19 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है। वहीं 25 करोड़ रुपये की लागत से मदर एंड चाइल्ड अस्पताल (एमसीएच) तैयार होकर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार की फंडिंग से 25 करोड़ रुपये की लागत से कार्डिएक केयर ब्लॉक (सीसीयू) का निर्माण कार्य भी जारी है। विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि ऊना को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात भी मिली है।

देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन के ऊना से जुड़ने के बाद चंडीगढ़ और दिल्ली तक आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक सुगम हुआ है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि एक माह तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के दौरान भाजपा कार्यकर्ता घर-घर और जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा और बुजुर्ग वर्ग के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से करीब 10 करोड़ परिवारों को शौचालय उपलब्ध करवाने, 10 करोड़ परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने और आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का नि:शुल्क उपचार उपलब्ध करवाने जैसे कार्य किए गए हैं।

इसके अलावा 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों तथा मनरेगा कार्यकर्ताओं को भी आयुष्मान योजना से जोड़ने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ‘सेवा संकल्प अभियान’ को केवल पार्टी कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसे जनसेवा से जोड़ें और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करें।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

‘निपुण’ परीक्षण में बंगाणा कॉलेज की सात छात्राओं ने हासिल की उपलब्धि

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की सात...

बाहर के राज्यों से धान का एक भी दाना पंजाब की मंडियों में नहीं आएगा: Lal Chand Kataruchak

चंडीगढ़: पिछले 9 खरीद सीजनों की शानदार सफलता के...

श्री विष्णु सनातन धर्म भटोली कॉलेज में उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: स्वदेशी जागरण मंच जिला ऊना की ओर से...

Punjab News: सैनी भवन पर कार्रवाई करने पहुंची नगर निगम की टीम, सदस्यों ने किया विरोध, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले के मॉडल टाउन स्थित सैनी भवन पर मंगलवार को नगर निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची। निगम...

‘निपुण’ परीक्षण में बंगाणा कॉलेज की सात छात्राओं ने हासिल की उपलब्धि

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की सात रोवर एवं रेंजर छात्राओं ने प्रतिष्ठित ‘निपुण परीक्षण’ सफलतापूर्वक उत्तीर्ण...

Punjab News: ‘हमारे राम’ नाटक की टीम ने सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में टेका मत्था, देखें वीडियो

'जीवन में मुझे जो कुछ भी मिला है, वह गुरु से मिला है':  आशुतोष राणा अमृतसरः धार्मिक विरासत, सांस्कृतिक चेतना...

बाहर के राज्यों से धान का एक भी दाना पंजाब की मंडियों में नहीं आएगा: Lal Chand Kataruchak

चंडीगढ़: पिछले 9 खरीद सीजनों की शानदार सफलता के लिए जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों (डी.एफ.एस.सीज़.) की सराहना करते...