Himachal Govt
Baddiऔद्योगिक क्षेत्र बद्दी की लाइफलाइन साईं मार्ग पर सात दिन बदला रहेगा...

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की लाइफलाइन साईं मार्ग पर सात दिन बदला रहेगा यातायात रूट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

16 से 22 सितंबर तक सुबह नौ से शाम सात बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही बंद, वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील

बद्दी,सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की लाइफलाइन माने जाने वाले साईं मार्ग की मरम्मत और चौड़ीकरण कार्य के चलते 16 से 22 सितंबर तक सात दिन यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक सड़क के प्रभावित हिस्से पर ट्रक, ट्रैक्टर, टिप्पर समेत अन्य भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इसी दौरान रोटरी चौक और हनुमान चौक के पास इंटरलॉकिंग टाइल लगाने का कार्य भी किया जाएगा।

नगर निगम बद्दी के संयुक्त आयुक्त अंकुश ठाकुर ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान लोगों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था की गई है। प्रतिबंधित समय में हल्के मोटर वाहन, आपातकालीन वाहन, स्कूल बसें और नगर निगम के सफाई वाहनों को आवाजाही की अनुमति रहेगी।निर्धारित व्यवस्था के तहत नगर निगम कार्यालय से साईं/वर्धमान चौक के बीच अनुमत वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी।

हनुमान चौक की ओर से आने वाले वाहनों को नगर निगम कार्यालय और रेड लाइट चौक की ओर भेजा जाएगा। निर्माण कार्य वाले हिस्से में यातायात का दबाव कम रखने के लिए वाहन चालकों को निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करना होगा।साईं मार्ग औद्योगिक क्षेत्र बद्दी को शहर के विभिन्न हिस्सों से जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों में शामिल है। ऐसे में निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था में बदलाव का असर वाहन चालकों की आवाजाही पर पड़ेगा।

निगम ने लोगों से प्रतिबंधित समय में इस मार्ग पर अनावश्यक आवाजाही से बचने और संभव होने पर वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।संयुक्त आयुक्त अंकुश ठाकुर ने लोगों से निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूरा कराने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करने का आग्रह किया है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

संक्रान्ति पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने लिए बाबा बाल जी महाराज के आशीर्वाद

ऊना,सुशील पंडित: आज संक्रान्ति के पावन अवसर पर क्षेत्र के...

बाइक सवार तीन युवकों ने रास्ता रोककर युवक का मोबाइल छीना

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना मैहतपुर के तहत रायपुर सहोड़ा...

सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को कार ने मारी टक्कर, चालक घायल

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना अंब के तहत दिलवां में...

ऊना ज़िला में 3 अक्टूबर से शुरू होगी धान की खरीद, ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

किसान HP APPP Portal पर घर बैठे कर सकेंगे पंजीकरण एवं टोकन बुक - राजीव शर्मा ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना में...

संक्रान्ति पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने लिए बाबा बाल जी महाराज के आशीर्वाद

ऊना,सुशील पंडित: आज संक्रान्ति के पावन अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने बाबा बाल जी महाराज...

Jalandhar News: किसानों के रेलवे ट्रैक जाम का असर, शताब्दी सहित कई ट्रेनें रूकी, यात्री परेशान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में 5 जिलों में किसान मजदूर मोर्चा द्वारा 'रेल रोको' आंदोलन चलाया गया। इस दौरान किसानों...

बाइक सवार तीन युवकों ने रास्ता रोककर युवक का मोबाइल छीना

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना मैहतपुर के तहत रायपुर सहोड़ा में बाइक सवार तीन लोगों द्वारा एक युवक का मोबाइल...