Himachal Govt
Una बाथड़ी में रात के अंधेरे में स्वां नदी से रेत चोरी, पोकलेन...

 बाथड़ी में रात के अंधेरे में स्वां नदी से रेत चोरी, पोकलेन छोड़ भागा चालक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: स्वां नदी से अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाथड़ी में रात के समय रेत निकालकर टिप्पर में भरते हुए एक पोकलेन मशीन को पकड़ा है। पुलिस को देखकर पोकलेन चालक मौके से फरार हो गया, जबकि टिप्पर चालक से रेत से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।

पुलिस के अनुसार 13 और 14 सितंबर की मध्यरात्रि करीब 2:20 बजे थाना टाहलीवाल प्रभारी पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान बाथड़ी स्थित स्वां नदी में एक पोकलेन मशीन से रेत निकालकर टिप्पर में भरी जा रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

पूछताछ के दौरान टिप्पर चालक रवि कुमार निवासी सलोह, तहसील हरोली, जिला ऊना रेत से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। उसने पुलिस को बताया कि पोकलेन मशीन संजू निवासी भंगला, पंजाब की है। पुलिस टीम को देखकर पोकलेन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मशीन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने जिलाधीश ऊना द्वारा जारी आदेशों की अवहेलना तथा अवैध खनन के मामले में टिप्पर चालक और पोकलेन चालक/मालिक के खिलाफ बीएनएस, माइन्स एंड मिनरल एक्ट तथा मोटर वाहन अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्तर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी 

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी की ओर से 17 सितंबर...

‘निपुण’ परीक्षण में बंगाणा कॉलेज की सात छात्राओं ने हासिल की उपलब्धि

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की सात...

बाहर के राज्यों से धान का एक भी दाना पंजाब की मंडियों में नहीं आएगा: Lal Chand Kataruchak

चंडीगढ़: पिछले 9 खरीद सीजनों की शानदार सफलता के...

श्री विष्णु सनातन धर्म भटोली कॉलेज में उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: स्वदेशी जागरण मंच जिला ऊना की ओर से...

भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्तर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी 

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्तर पर 'सेवा संकल्प अभियान'...

‘निपुण’ परीक्षण में बंगाणा कॉलेज की सात छात्राओं ने हासिल की उपलब्धि

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की सात रोवर एवं रेंजर छात्राओं ने प्रतिष्ठित ‘निपुण परीक्षण’ सफलतापूर्वक उत्तीर्ण...

Punjab News: ‘हमारे राम’ नाटक की टीम ने सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में टेका मत्था, देखें वीडियो

'जीवन में मुझे जो कुछ भी मिला है, वह गुरु से मिला है':  आशुतोष राणा अमृतसरः धार्मिक विरासत, सांस्कृतिक चेतना...

बाहर के राज्यों से धान का एक भी दाना पंजाब की मंडियों में नहीं आएगा: Lal Chand Kataruchak

चंडीगढ़: पिछले 9 खरीद सीजनों की शानदार सफलता के लिए जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों (डी.एफ.एस.सीज़.) की सराहना करते...