Himachal Govt
HoshiarpurPunjab News: फिर हुई बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़, लोगों में...

Punjab News: फिर हुई बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़, लोगों में रोष, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

खालिस्तानी पन्नू ने ली घटना की जिम्मेदारी

होशियारपुरः लुधियाना में बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ का मामला अभी थमा नहीं था कि अब उस घटना के बाद टांडा उड़मुड़ में भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ की घटना सामने आ गई। मिली जानकारी के अनुसार होशियारपुर के गांव बाड़ियां कलां में शरारती तत्वों द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि बाबा साहेब की प्रतिमा को तोड़ने का प्रयास किया गया।

इस घटना को लेकर एक बार फिर से लोगों में रोष पाया जा रहा है। दरअसल, घटना की जानकारी मिलते एससी समुदाय के लोग मौके पर प्रतिमा के पास एकत्र होने लगे और उन्होंने जमकर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर नारेबाजी की। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने कहाकि देर रात बाबा साहेब की प्रतिमा पर ईंटों से हमला किया गया। इस दौरान बाबा साहेब का चश्मा और उंगली तोड़ दी गई। व्यक्ति ने बताया कि घटना की जिम्मेदारी खालिस्तानी गुरपतवंत पन्नू द्वारा ली गई है।

पन्नू ने सोशल मीडिया पर घटना को लेकर वीडियो अपलोड करते हुए जिम्मेदारी ली है। लोगों का कहना है कि 13वीं बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ की गई। पन्नू द्वारा बार-बार पैसे देकर घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में उन्होंने पंजाब सरकार से मांग करते हुए कहा कि जिस तरह सरकार द्वारा गुरु ग्रंथ साहिब को लेकर सख्त कानून बनाया गया है, उसी तरह बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों के खिलाफ भी सख्त कानून बनाकर कार्रवाई की जाए।

वहीं, विभिन्न संगठनों ने पंजाब में लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं पर चिंता जताई है। संगठनों ने आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान दलित समाज के लोगों ने घटना की सख्त शब्दों में निंदा की। इस घटना को लेकर लोगों द्वारा धरना लगाया गया। लोगों की मांग है कि जब तक आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर लेती यह धरना जारी रहेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

26 नवम्बर से आयोजित होगी विभागीय परीक्षाएं

शिमला: डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान...

किशाऊ परियोजना पर समझौता हरियाणा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि : CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

हरियाणा के CM Saini ने किशाऊ परियोजना समझौते पर हस्ताक्षर किए

चंडीगढ़: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं...

MDU में MBA की रिक्त सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

चंडीगढ़: महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) रोहतक ने शैक्षणिक सत्र...

26 नवम्बर से आयोजित होगी विभागीय परीक्षाएं

शिमला: डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (एमएसएचआईपीए) शिमला के विभागीय परीक्षा बोर्ड के सचिव दिनेश कुमार...

किशाऊ परियोजना पर समझौता हरियाणा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि : CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज का दिन हरियाणा के लिए ऐतिहासिक है। किशाऊ...

हरियाणा के CM Saini ने किशाऊ परियोजना समझौते पर हस्ताक्षर किए

चंडीगढ़: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल की उपस्थिति में...

एएनपीआर कैमरों की स्थापना पर खर्च होंगे 41 करोड़ 74 लाख रुपये, CM Saini ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

चण्डीगढ़: हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में परिवहन विभाग द्वारा ऑटोमेटेड...