Himachal Govt
MohaliPunjab News: करंट लगने से व्यक्ति की मौत, बिजली विभाग पर परिवार...

Punjab News: करंट लगने से व्यक्ति की मौत, बिजली विभाग पर परिवार ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः जिले के नवांगराव कस्बे में आज सुबह एक दुखद दुर्घटना हुई। जहां व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक नौकरी पर जाने के लिए सुबह-सुबह घर से निकला था, रास्ते में करंट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई है। उनका कहना है कि विभाग की कथित लापरवाही के कारण उनके परिवार का एक सदस्य हमेशा के लिए दुनिया से दूर चला गया है। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की भी मांग की।

मृतक के बेटे चांद कुमार ने बताया कि पापा सुबह घर से काम पर निकले थे। इस दौरान सड़क पानी से भरी हुई थी। कल रात विभाग द्वारा तारों के बदलने का काम किया गया था और विभाग के कर्मी तारें सड़क पर ऐसे ही गिराकर चले गए। बारिश के करण सड़क पानी से भरी हुई थी और साईकिल पर पापा के जाने के दौरान करंट लगने से उनकी मौत हो गई। बेटे ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है और मुआवजे की मांग की है।

सुरेश यादव ने कहा कि वह 20 सालों से इलाके में रह रहे है। इलाके में आज सुबह एक परिवार के सदस्य की करंट लगने से मौत हो गई। जिसके बाद बिजली विभाग को सूचित करके सप्लाई बंद करवाई गई और घटना की सूचना पुलिस और सेहत विभाग को दी गई। जिसके बाद परिवार व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृतक घोषित किया गया। ऐसे में मामले को लेकर बनती कार्रवाई की जाए और परिवार को बनता मुआवजा दिलाया जाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

रास्ता रोककर भाई से मारपीट, लाठी-डंडों से पीटा; जान से मारने की धमकी का आरोप

ऊना,सुशील पंडित: गगरेट क्षेत्र के कलोह में रास्ता रोककर एक...

इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने शिक्षक दिवस पर 15 उत्कृष्ट अध्यापकों को किया सम्मानित

ऊना,सुशील पंडित: शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर समाजसेवी संस्था...

वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस

ऊना,सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना में शिक्षक दिवस...

 शिक्षक दिवस पर कुटलैहड़ भाजपा ने सम्मानित किए पूर्व अध्यापक, भुट्टो बोले गुरु समाज के निर्माणकर्ता

ऊना,सुशील पंडित: शिक्षक दिवस पर कुटलैहड़ भाजपा द्वारा एक विशेष...

रास्ता रोककर भाई से मारपीट, लाठी-डंडों से पीटा; जान से मारने की धमकी का आरोप

ऊना,सुशील पंडित: गगरेट क्षेत्र के कलोह में रास्ता रोककर एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज और लाठी-डंडों से मारपीट करने का...

इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने शिक्षक दिवस पर 15 उत्कृष्ट अध्यापकों को किया सम्मानित

ऊना,सुशील पंडित: शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर समाजसेवी संस्था इनरव्हील ऊना उमंग क्लब द्वारा एक भव्य शिक्षक सम्मान समारोह...

वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस

ऊना,सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह के  साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों...

51,979 नागरिकों द्वारा दी गई गुप्त सूचनाओं से पंजाब में नशा तस्करी संबंधित 25,339 गिरफ्तारियां

चंडीगढ़: पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में नागरिकों की भागीदारी एक महत्वपूर्ण ताकत के रूप में उभरकर सामने...