गुरदासपुरः जिले के नंगल कोटली मोहल्ले में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां व्यापारी राकेश कुमार को गैंगस्टर द्वारा फिरौती को लेकर धमकी भी दी गई है। राकेश ने बताया कि वह बर्तन बेचने का काम करता है और उसे गैंगस्टर द्वारा एक दिन पहले 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। गैंगस्टर ने ऑडियो के जरिए धमकी देते हुए कहा कि “तेरे लड़के को मार देंगे।”
जिसके बाद गैंगस्टर द्वारा उसके घर पर बीती रात मोटरसाइकिल सवार 2 नकाबपोश युवकों ने गोलियां चला दी। रिहायशी इलाके में घर पर हुई फायरिंग से लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग की है। वहीं घटना को लेकर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं।
जानकारी देते हुए राकेश चन्द्र ने कहा कि वह रणजीत साग़र डैम से सेवा मुक्त हुए हैं कुछ दिन पहले ही उन्हें किसी गैंगस्टर की व्हाट्सएप कॉल आई थी। जिसमें उनसे 50 लाख रुपए फिरौती की मांग की गई थी और कहा कि अगर पैसे न दिए तो उनके बेटे को मार दिया जाएगा। जब उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया तो बीती रात उनके घर के ऊपर दो युवकों ने फायरिंग की है। जिसका वीडियो सीसीटीवी में भी कैद हुआ है।
उन्होंने कहा कि फायरिंग करने के बाद उन्हें फिर कॉल आई की इस बार तो छोड़ दिया है अगली बार तुम्हारे बेटे को मार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब फायरिंग हुई उनका बेटा अंदर बेड पर बैठा था। दोनों फायर जाकर बेड पर लगे हैं। उनके बेटे की बड़ी मुश्किल से जान बची है। फायरिंग से लोगों में भारी दहशत का माहौल है। वही मौके पर पहुंचे डीएसपी सिटी से शहबाज सिंह का कहना है कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि 2 फायर घर के बाहर किए गए हैं और एक सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें 2 युवक फायर कर रहे हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।