Himachal Govt
Himachalपीरनिगाह से लौट रहा श्रद्धालुओं से भरा मालवाहक वाहन खाई में गिरा;...

पीरनिगाह से लौट रहा श्रद्धालुओं से भरा मालवाहक वाहन खाई में गिरा; 50 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊनाः हिमाचल प्रदेश के ऊना स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा मालवाहक वाहन मंगलवार सुबह हादसे का शिकार हो गया। मंदिर से करीब दो किलोमीटर दूर उतराई में चालक के नियंत्रण खो देने के बाद वाहन सड़क से बाहर निकलकर खाई में जा गिरा। हादसे में करीब 50 श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है।

जानकारी के अनुसार करनाल के इंद्री क्षेत्र के अलावा पानीपत, फतेहाबाद और आसपास के इलाकों से श्रद्धालुओं का जत्था रविवार को पीरनिगाह पहुंचा था। जिसमें बच्चे, बुजुर्ग और महिला-पुरुष शामिल थे। श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेकने के साथ यहां लंगर का आयोजन भी किया था। मंगलवार सुबह वे माता नैना देवी और श्री आनंदपुर साहिब में दर्शन करने के बाद अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान पीरनिगाह मंदिर से करीब दो किलोमीटर दूर उतराई वाले हिस्से में अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित वाहन सड़क से बाहर निकल गया और खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव अभियान चलाकर घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की बात सामने आई है। हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: SIR मामले में 75 वर्षीय पूर्व राजदूत को नोटिस जारी कर किया तलब

जालंधर, ENS: पंजाब में चल रही एसआईआर प्रक्रिया के...

बीजिंग के उपराष्ट्रपति से मिले Ajit Dobhal, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज...

Punjab News: चावल चोरी मामले का भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः रेलवे पुलिस स्टेशन चीफ ने एक भगोड़े मामले...

Jalandhar News: निगम हाउस की मीटिंग शुरू होते ही हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: रेडक्रॉस भवन में निगम हाउस की मीटिंग...

Jalandhar News: नगर निगम हाउस मीटिंग में प्रस्ताव पास, कमिशन संदीप ऋषि का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: रेडक्रॉस भवन में निगम हाउस की मीटिंग में भारी हंगामा हुआ। हालांकि भारी हंगामे के बीच मेयर...

Jalandhar News: SIR मामले में 75 वर्षीय पूर्व राजदूत को नोटिस जारी कर किया तलब

जालंधर, ENS: पंजाब में चल रही एसआईआर प्रक्रिया के तहत, सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी और भारत के पूर्व राजदूत 75...

बीजिंग के उपराष्ट्रपति से मिले Ajit Dobhal, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग के उपराष्ट्रपति हान झोंग के साथ मुलाकात की। इस...

Punjab News: चावल चोरी मामले का भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः रेलवे पुलिस स्टेशन चीफ ने एक भगोड़े मामले में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बताया कि एक...