Himachal Govt
GurdaspurPunjab News: SC आयोग के चेयरमैन जसवीर गढ़ी ने खुले दरबार में...

Punjab News: SC आयोग के चेयरमैन जसवीर गढ़ी ने खुले दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं, किया हल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी आज गुरदासपुर पहुंचे और खुले दरबार के दौरान लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान करवाया गया। चेयरमैन ने कहा कि आयोग अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को न्याय और उनके अधिकार दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

पत्रकारों से बातचीत में जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि आयोग के पास पहले से कई शिकायतें लंबित थीं, जिनमें से अधिकांश का निपटारा किया जा चुका है। खुले दरबार में कुछ नई शिकायतें भी सामने आईं, जिन्हें संबंधित विभागों को भेजकर तत्काल कार्रवाई करवाई गई। जसवीर सिंह बोले- जरूरतमंद लोगों के हितों के मद्देनजर आयोग का गठन हुआ है

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जरूरतमंद लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए पंजाब अनुसूचित जाति आयोग का गठन किया है। आयोग का उद्देश्य पीड़ित लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करना और उन्हें राहत दिलाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी विभाग की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

खुले दरबार में काहनूवान में निशानदेही, मलिकपुर में जमीन विवाद, बटाला में गंदे पानी की निकासी, डेरा बाबा नानक में जमीन रिकॉर्ड और कल्याणपुर में छप्पड़ पर अवैध कब्जे से जुड़ी शिकायतें आईं। इसके अलावा काहनूवान में निजी बैंक से लेन-देन, खुंडा में जानलेवा हमले और दीनानगर सहित अन्य क्षेत्रों से संबंधित मामले भी सामने आए। चेयरमैन ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और कहा कि आयोग जरूरतमंदों की आवाज मजबूती से उठाता रहेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

आर्थिक तंगी के कारण कैंसर के इलाज से वंचित नहीं रहने चाहिए मरीज: डा. बलबीर सिंह

चंडीगढ़ : छाती के कैंसर का इलाज केवल सर्जरी और कीमोथेरेपी तक सीमित नहीं होता, बल्कि कुछ मरीजों को...

Jalandhar News: ट्रक और कार की टक्कर में जमकर हुई ड्राइवर की छित्तर परेड, भारी हंगामा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पठानकोट चौक पर ट्रक और कार में भीषण टक्कर हो गई। घटना के दौरान सड़क पर भारी...

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार का उद्देश्य हर बुजुर्ग को मान-सम्मान, सुरक्षा और अपनापन का एहसास दिलाना

चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा बुजुर्ग नागरिकों के कल्याण के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मुंबई दौरा, महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास पर की मुलाकात

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने मुंबई दौरे के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से...