Himachal Govt
GurdaspurPunjab News: नोमनी नाले पर बना पुल जमीन में धंसा, बच्चों का...

Punjab News: नोमनी नाले पर बना पुल जमीन में धंसा, बच्चों का स्कूल-कॉलेज जाना हुआ बंद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ग्रामीणों ने सरकार से पुलिया का निर्माण कराने की मांग की 

गुरदासपुरः भारत-पाकिस्तान सीमा के आखिरी गांव चौंतरा में नोमनी नाले की सफाई न होने और नाले पर बना पुल जमीन में धसे होने के कारण पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। इसके चलते लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई दिनों से बच्चों का स्कूल-कॉलेज जाना बंद है। वहीं इस पुल के कारण बीएसएफ के जवानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

देश को आजाद हुए 80 साल का समय हो चुका है। जहां एक तरफ विकास के लिए लोगों को अलग-अलग सुविधाएं दी जा रही हैं, वहीं भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे कुछ ऐसे गांव भी हैं, जहां के लोग आज भी खुद को पूरी तरह आजाद महसूस नहीं कर पा रहे हैं।

लगातार हो रही बारिश के बाद नोमनी नाले की सफाई न होने और अवैध कब्जों के कारण नाले का पानी बाहर आ जाता है। इसके चलते पुल के ऊपर से गुजरने वाला एकमात्र रास्ता, जो सीमावर्ती गांव चौंतरा-सलाच को जोड़ता है और आगे बीएसएफ की पोस्टों तक जाता है, वह भी बंद हो जाता है।

पिछले कई दिनों से लगातार हुई बारिश के बाद नोमनी नाले का पानी बाहर आने से चौंतरा गांव को जाने वाले रास्ते पर पुल के ऊपर तीन से चार फीट तक पानी जमा है। इसके कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। वहीं अगर कोई व्यक्ति बीमार हो जाए तो उसे भी कई किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता है। इससे ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।

सीमावर्ती गांव चौंतरा, सलाच, चकरी और वजीरपुर के लोगों ने मांग की है कि सरकार इस पुलिया का निर्माण ऊंचा करवाए, ताकि बारिश के दिनों में बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी न हो और किसी बीमार व्यक्ति को भी समय पर इलाज के लिए ले जाया जा सके।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर आकर उनकी सुध नहीं लेते। इसी कारण ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द इस पुलिया का निर्माण ऊंचा करवाया जाए, ताकि उन्हें रोजमर्रा की परेशानियों से राहत मिल सके और वे सामान्य जीवन जी सकें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: बुड्ढा दरिया से व्यक्ति का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के कश्मीर नगर इलाके में रविवार शाम...

Jalandhar News: गैंगस्टरों को शरण देने व फिरौती मांगने के आरोप में युवक गिरफ्तार

जालंधरः नूरमहल पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों...

हरियाणा की खेल नीति सबसे अच्छी नीति – Ranbir Gangwa

खरड़ अलीपुर में 5.32 करोड़ रुपये की लागत से...

Punjab News: बुड्ढा दरिया से व्यक्ति का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के कश्मीर नगर इलाके में रविवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब बुड्ढा दरिया में एक...

मुख्यमंत्री ने मेघवाल उत्थान समिति की सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का दिया आश्वासन

31 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि समरसता कोई...

Jalandhar News: गैंगस्टरों को शरण देने व फिरौती मांगने के आरोप में युवक गिरफ्तार

जालंधरः नूरमहल पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों को शरण देने व लोगों से फिरौती मांगने के आरोप...

हरियाणा में खेल क्रांति को नई दिशा: इस दिन शुरु होगी Gaurav Gautam की अनूठी पहल ‘खेल-पे-चर्चा’

चंडीगढ़: हरियाणा को देश की खेल शक्ति के रूप में और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रदेश के खिलाड़ियों को...