गुरदासपुरः बटाला में एक मेडिकल स्टोर पर बाइक सवार दो युवकों ने गोली चलाने की कोशिश की। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर मेडिकल स्टोर के पास पहुंचे और वहां फायर करने का प्रयास किया।
मेडिकल स्टोर पर बाइक सवार युवकों ने की फा/यरिं/ग की कोशिश#MedicalStore #FiringAttempt #CrimeNews #PunjabNews #BreakingNews pic.twitter.com/LhdTL3KOJw
— Encounter Newspaper (@encounter_md) August 23, 2026
बताया जा रहा है कि युवकों ने दो बार गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन दोनों ही बार फायर मिस हो गया। इसके चलते गोली नहीं चली और कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।
CCTV में कैद हुई पूरी घटना
इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दो युवक बाइक पर आते हैं और मेडिकल स्टोर की तरफ फायर करने की कोशिश करते हैं। हालांकि, दोनों बार हथियार से गोली नहीं चल पाई।
6 महिने पहले 50 लाख की मांगी गई थी फिरौती
दुकान के मालिक संदीप शर्मा ने बताया कि दोपहर करीब 2:30 बजे, मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक कादियान चुंगी से जालंधर रोड पहुंचे। दोनों उनके मेडिकल स्टोर के सामने रुके। इसी दौरान, बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पिस्तौल निकाली और दो बार गोली चलाने की कोशिश की। लेकिन दोनों बार पिस्तौल से गोली नहीं चली। इसी बीच, दुकान के बाहर पहले से ही पुलिसकर्मी तैनात थे, उसे देखकर दोनों आरोपी तेजी से बाइक ले भाग गए और पास की गली से फरार हो गए। दुकान के मालिक के अनुसार, उनसे एक विदेशी नंबर से कॉल करके 6 महिने पहले 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। इस संबंध में सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर दिया है, जबकि पूरी घटना CCTV कैमरे में भी कैद हो गई है।