Himachal Govt
Haryanaटाइल मिस्त्री की तेजधार हथियारों से हत्या, 5 लोगों के खिलाफ मामला...

टाइल मिस्त्री की तेजधार हथियारों से हत्या, 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फतेहाबादः उपमंडल के गांव झलनिया में बीती रात (40) टाइल मिस्त्री की कथित रूप से लाठी-डंडों और तेजधार हथियारों से बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान महेंद्र के रूप में हुई है। वह पेशे से टाइल मिस्त्री का काम करता था। फतेहाबाद सदर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। घटना के पीछे रंजिश बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मिस्त्री महेंद्र देर रात करीब 9 बजे अपनी बाइक पर घर लौट रहा था। बताया है कि जैसे ही वह गांव पहुंचा, रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उस पर ताबड़तोड़ लाठियों और तेजधार हथियार से हमला कर दिया और मौके से भाग गए। महेंद्र गली में ही तड़पता रहा और बाद में उसने दम तोड़ दिया। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।

इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तीन युवक दिख रहे हैं। उनमें से एक युवक कह रहा है कि गांव झलनियां में हत्या हमने की है। इस मामले में कोई गवाही देगा तो उसका भी यही अंजाम होगा। हालांकि इस वीडियो की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

देर रात मौके पर सीन ऑफ क्राइम व पुलिस टीम पहुंची और जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल फ़तेहाबाद पहुंचाया गया है। मृतक शादीशुदा था। थाना सदर फतेहाबाद पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ हत्या, आपराधिक षड्यंत्र और साझा मंशा से हमला करने की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। थाना सदर फतेहाबाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी देवेंद्र, दर्शन सिंह, अजय, रामू और सतीश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: SIR मामले में 75 वर्षीय पूर्व राजदूत को नोटिस जारी कर किया तलब

जालंधर, ENS: पंजाब में चल रही एसआईआर प्रक्रिया के...

बीजिंग के उपराष्ट्रपति से मिले Ajit Dobhal, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज...

Punjab News: चावल चोरी मामले का भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः रेलवे पुलिस स्टेशन चीफ ने एक भगोड़े मामले...

Jalandhar News: निगम हाउस की मीटिंग शुरू होते ही हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: रेडक्रॉस भवन में निगम हाउस की मीटिंग...

Punjab News: नगर निगम हाउस में भारी हंगामा, आप और भाजपा पार्षद में हुई हाथापाई, देखें वीडियो

लुधियानाः निगम हाउस की बैठक और फाइनेंस एंड कॉन्ट्रेक्ट...

Jalandhar News: SIR मामले में 75 वर्षीय पूर्व राजदूत को नोटिस जारी कर किया तलब

जालंधर, ENS: पंजाब में चल रही एसआईआर प्रक्रिया के तहत, सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी और भारत के पूर्व राजदूत 75...

बीजिंग के उपराष्ट्रपति से मिले Ajit Dobhal, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग के उपराष्ट्रपति हान झोंग के साथ मुलाकात की। इस...

Punjab News: चावल चोरी मामले का भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः रेलवे पुलिस स्टेशन चीफ ने एक भगोड़े मामले में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बताया कि एक...

Jalandhar News: निगम हाउस की मीटिंग शुरू होते ही हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: रेडक्रॉस भवन में निगम हाउस की मीटिंग में भारी हंगामा देखने को मिला। इस दौरान जब मीटिंग...