आरोपः सरकारी गाड़ी पर नहीं कर रही पुलिस कार्रवाई, फिर गाड़ी को लगा दें आग
जालंधर, ENS: शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन के पास 2 कारों की टक्कर के बाद एक कार बीकानेर मिष्ठान भंडार में पहुंच गई। वहीं हादसे में दुकान मालिक कार की चपेट में आ गया। इस घटना में बीकानेर स्वीट्स मालिक अक्खी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं स्वीट्स मालिक अक्खी सिंह की पत्नी किरण ने बताया कि उनके पति दुकान पर मौजूद थे। इस दौरान कार उनकी दुकान में घुस गई और घटना में पति घायल हो गए। महिला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है।
महिला ने कहाकि पुलिस को जब शिकायत दी तो पुलिस कर्मी ने कहाकि आपका बंदा तो नहीं मर गया। जिसके बाद गुस्से में महिला ने कहाकि पुलिस वाले क्या यही उम्मीद रखते है। महिला ने कहाकि हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के टायर फट गए और थड़ा टूट गया। वहीं पति शूगर का मरीज है और हादसे में पसली टूट गई है। ऐसे में उसके पति को कुछ हो गया तो कौन भरपाई करेंगा। महिला का आरोप हैकि कहा जा रहा हैकि सरकारी गाड़ी है और कार्रवाई नहीं करेंगे। महिला ने कहा कि फिर वह गाड़ी को आग लगा दें। पुलिस पर परिवार ने कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए है। घायल अक्खी सिंह के बेटे पंकज ने बताया कि उनके पिता सुबह दुकान की बेसमेंट से बाहर आए थे और दुकान पर दूध उतरवा रहे थे। इसी दौरान दो कारों, इनोवा और किआ, के बीच टक्कर हो गई।
टक्कर के बाद इनोवा कार अनियंत्रित होकर उनके पिता से जा टकराई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पंकज के अनुसार हादसे में इनोवा कार चालक की गलती थी। उनका आरोप है कि कार इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन का ड्राइवर चला रहा था। हादसे के बाद कार के अंदर ड्राइवर की वर्दी भी मिली, जबकि कार पर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट का झंडा लगा हुआ था, जिसे बाद में उतार दिया गया। परिवार का आरोप है कि हादसे की सूचना संबंधित थाने की पुलिस को दी गई, लेकिन अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। परिवार ने पुलिस से मांग की है कि उनके बयान दर्ज कर मामले की जांच करते हुए आरोपी के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाए।