नई दिल्ली: 5 सितंबर को हर साल शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु 48 उत्कृष्ट स्कूली शिक्षकों को नेशनल टीचर्स अवॉर्ड 2026 से सम्मानित करने वाली है। सम्मान समारोह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होगा। शिक्षकों को स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, विद्यार्थियों का विकास और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने के लिए चुना गया है।
शिक्षा मंत्रालय की मानें तो इस साल सम्मान के लिए चुने गए 48 शिक्षक 27 राज्यों, 7 केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के 6 संगठनों का प्रतिनिधत्व करते हैं। पुरस्कार पाने वालों में 26 पुरुष और 22 महिला शिक्षक शामिल है। यह शिक्षक अलग-अलग तरह से स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
पुरस्कार के लिए रखी गई ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया
नेशनल टीचर्स अवॉर्ड के लिए शिक्षकों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। इसके अंतर्गत जिला स्तर, फिर राज्य स्तर और आखिर में राष्ट्रीय स्तरों पर उम्मीदवारों को देखा गया है। इस प्रक्रिया के जरिए ही स्कूल शिक्षा और छात्र विकास में उल्लेखनीय योगदान वाले शिक्षकों को चुना गया है। इस बार पुरस्कार के लिए ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया भी आयोजित की गई थी। आवेदन की प्रक्रिया अब 15 जून से लेकर 20 जुलाई तक चली थी। ऐसे में इसके बाद अलग-अलग तौर पर लिस्ट बनाई गई है।
सबसे ज्यादा चुने गए उत्तर प्रदेश के शिक्षक
जिन शिक्षकों को अवॉर्ड दिए जाने हैं उनमें से सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश के शिक्षक शामिल है। उत्तर प्रदेश के इसमें 3 शिक्षक शामिल हैं। इसके अलावा बिहार, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और पश्चिम बंगाल से दो-दो शिक्षक पुरस्कार लिस्ट में शामिल हैं। केंद्रीय विद्यालय संगठन के भी 2 शिक्षक चुने गए हैं। बाकी केंद्र शासित प्रदेशों और संबंधित संगठनों के 1-1 शिक्षकों को सम्मान के लिए चुना गया है।
शिक्षकों की बनाई जाएगी डॉक्यूमेंट्री
5 सितंबर को होने वाले इस पुरस्कार समारोह में चयनित शिक्षकों के काम और उपलब्धियों पर बनी छोटी डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी। इसमें उनके शिक्षा के क्षेत्र में किए गए काम और विद्यार्थियों के लिए किए गए प्रयासों को डॉक्यूमेंट्री के जरिए लोगों के सामने रखा जाएगा।

