मनोरंजन: गोविंदा और सुनीता आहूजा इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर विवाद में घिरे हुए हैं। सुनीता कई बार अपने पति गोविंदा पर कई बार पब्लिकली आरोप भी लगा चुकी हैं । सुनीता का यह कहना है कि उनका अपनी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ अफेयर चल रहा है। वो दूसरी शादी की भी प्लानिंग कर रहे हैं। पत्नी के दावों पर गोविंदा ने पलटवार किया था। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनको लेकर कई तरह की बातें भी चल रही है। अब एक्टर ने अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर झूठी और गलत खबरें फैलाने वालों की चेतावनी दे दी है।
अब एक्शन लेने वाले हैं गोविंदा
ऐसे में बताया जा रहा है कि गोविंदा ने अपने खिलाफ झूठी खबरें फैलाने और झूठा कंटेंट क्रिएट करने वालों को सख्त वार्निंग दे दी है। गोविंदा ने अपने नोटिस में कंटेंट क्रिएटर्स, सोशल मीडिया यूजर्स, डिजिटल प्लेटफॉर्म, मीडिया और पब्लिशिंग हाउस को उनके परिवार के खिलाफ फर्जी और एआई से बने हुए गलत कंटेंट शेयर न करने वालों को लेकर सख्त चेतावनी दी है।
कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि गोविंदा ने अपनी को-स्टार रानी स्वर्णकार के साथ कोर्ट में चुपचाप शादी कर ली है। इससे पहले गोविंदा के तलाक की खबरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसको बाद में गलत और झूठा बताया गया था। इन झूठे दावों से परेशान होकर गोविंदा ने अपने खिलाफ गलत खबरों को फैलाने, क्रिएट करने और पब्लिश करने वालों के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की चेतावनी दे दी है।
कोर्ट में दर्ज करवाया कानूनी मामला
गोविंदा के मैनेजर ने इस बात को अब कंफर्म किया है। एक्टर ने सुनीता आहुजा के साथ अपनी शादी को लेकर चल रही अफवाहों और फर्जी बातों को फैलाने वालों के खिलाफ कोर्ट में कानूनी मामला दर्ज करवाया है। मैनेजर का कहना है कि – ‘बिल्कुल हम एक्शन लेगें क्या बकवास बातें चल रही है। इंटरनेट पर एक्टर की लाइफ को क्या समझ कर रखा है’। उन्होंने यह भी कहा है कि इन अफवाहों को फैलाने वाले हर व्यक्ति की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गोविंदा पर सुनीता ने लगाए आरोप
सुनीता ने हाल ही में गोविंदा के साथ अपने तलाक का केस वापिस ले लिया है। सुनीता ने राखी सावंत के साथ फोन पर बातचीत भी की है। इसमें उन्होंने दावा किया था कि गोविंदा और कोमल शादी की प्लानिंग कर रहे थे ऐसे में उन्होंने केस वापिस ले लिया है। सुनीता ने लॉक अप शो में भी गोविंदा के अफेयर को लेकर दावे भी किए थे।
इसके अलावा बीते दिनों गोविंदा जब भी एयरपोर्ट पर कोमल रानी के साथ दिखते थे तो मीडिया के साथ बातचीत करते हुए सुनीता ने गोविंदा को खरी-खोटी सुनाई थी। सुनीता ने यह कहा था कि गोविंदा को शर्म आनी चाहिए कि अपनी बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहा है हालांकि गोविंदा की दूसरी शादी और अफेयर की खबरों को गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने गलत और बेबुनियाद बताया था। उन्होंने यह कहा था कि गोविंदा की छवि को खराब किया जा रहा है।

