Himachal Govt

Himachal Govt
Nationalबांग्लादेश में हिंदू परिवार की हत्या, बैड के नीचे से बेटे का...

बांग्लादेश में हिंदू परिवार की हत्या, बैड के नीचे से बेटे का शव बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। एक बंद घर के अंदर रिटायर्ड स्कूल टीचर, उनकी पत्नी, बेटी और 12 साल के बेटे का शव बरामद हुआ है। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि चारों की गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस, सीआईडी और डिटेक्टिव ब्रांच की टीमें संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही हैं।

मछुआपारा इलाके में शनिवार रात चारों के शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान रंगपुर जिला स्कूल के रिटायर्ड शिक्षक गणपति चक्रवर्ती (65), उनकी पत्नी प्रीतिलता चक्रवर्ती (50), बेटी आगामी चक्रवर्ती प्रार्थी (23) और बेटे प्रियम चक्रवर्ती (12) के रूप में हुई है।

रंगपुर मेट्रोपॉलिटन कोतवाली पुलिस स्टेशन के प्रभारी नजमुल कादर ने घटना की पुष्टि की है। वहीं रंगपुर मेट्रोपॉलिटन CID के प्रभारी सुबीर चौधरी ने बताया कि मां और बेटी के शव सीढ़ियों से बरामद किए गए, जबकि गणपति चक्रवर्ती का शव घर की छत पर मिला। उनके 12 वर्षीय बेटे का शव एक बेड के नीचे पाया गया।

CID अधिकारी ने बताया कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट होगी। परिजनों के मुताबिक गुरुवार रात से परिवार के चारों मोबाइल फोन बंद आ रहे थे। प्रीतिलता की छोटी बहन पूजा चक्रवर्ती ने बताया कि उनकी आखिरी बार गुरुवार दोपहर अपनी बहन से बात हुई थी। फोन लगातार बंद मिलने के बाद परिवार के लोग शनिवार रात दासपारा स्थित घर पहुंचे।

उन्होंने देखा कि घर का मुख्य गेट बंद था और अंदर की सभी लाइटें बंद थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ताला तोड़ा और घर में दाखिल हुई, जहां अलग-अलग जगहों पर चारों के शव मिले। परिजनों का कहना है कि गणपति की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उनकी भतीजी सोमा चक्रवर्ती ने बताया कि रिटायरमेंट के बाद गणपति होम्योपैथी प्रैक्टिशनर के रूप में काम करने लगे थे।

रंगपुर मेट्रोपॉलिटन पुलिस कमिश्नर मोहम्मद अब्दुल माबूद ने कहा कि मामले की सर्वोच्च प्राथमिकता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। डिटेक्टिव ब्रांच की टीम भी वारदात की सच्चाई सामने लाने और मामले को सुलझाने में जुटी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

पत्नी सुनीता संग Divorce की खबरों पर भड़के Govinda, बोले – ‘अब मैं सख्त एक्शन लूंगा’

मनोरंजन: गोविंदा और सुनीता आहूजा इन दिनों अपने रिश्ते...

Jalandhar News: इस इलाके में हुआ मर्डर, नग्न अवस्था में मिला शव, देखें वीडियो

जालंधरः गांव रंधावा से एक नग्न अवस्था में शव...

New York में पंजाबी युवक को पिज्जा डिलीवरी के दौरान मारी गोली, मौत

न्यूयॉर्कः अमेरिका में पंजाब के एक युवक की हत्या...

Jalandhar News: शहर में लगे गंदगी के ढेर, बिखड़ी सफाई व्यवस्था

जालंधरः शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण...

पत्नी सुनीता संग Divorce की खबरों पर भड़के Govinda, बोले – ‘अब मैं सख्त एक्शन लूंगा’

मनोरंजन: गोविंदा और सुनीता आहूजा इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर विवाद में घिरे हुए हैं। सुनीता कई बार...

Jalandhar News: इस इलाके में हुआ मर्डर, नग्न अवस्था में मिला शव, देखें वीडियो

जालंधरः गांव रंधावा से एक नग्न अवस्था में शव मिलने का मामला सामने आया है। मृतक का शव एक...

New York में पंजाबी युवक को पिज्जा डिलीवरी के दौरान मारी गोली, मौत

न्यूयॉर्कः अमेरिका में पंजाब के एक युवक की हत्या कर देने का मामला सामने आया है। न्यूयॉर्क शहर में...

IndVsSrilanka टेस्ट मैच के बीच इस भारतीय क्रिकेटर का बड़ा फैसला, सन्यास लेने का किया फैसला

खेल: इस समय भारत और श्रीलंका के बीच में कोलंबो के एसएससी स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा...