Himachal Govt

Himachal Govt
Internationalबेटी के सामने पिता की गोली मारकर हत्या, कैश लूटने आया था...

बेटी के सामने पिता की गोली मारकर हत्या, कैश लूटने आया था आरोपी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

टेनेसीः अमेरिका में टेनेसी के जैक्सन में शराब की एक दुकान पर 56 साल के एक गुजराती व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जब हमलावर ने गोली चलाई तो पीड़ित की 19 साल की बेटी उनके बगल में ही थी।

जैक्सन पुलिस विभाग ने पीड़ित की पहचान सुरेश पटेल के तौर पर की है। उनकी हत्या रिजक्रेस्ट रोड पर हुई। पुलिस ने बताया कि एक हथियारबंद लुटेरा दुकान में घुसा और कैश की मांग की। संदिग्ध ने पैसे लिए और फिर दुकान के अंदर कई राउंड फायरिंग की, जिसमें पटेल को गोली लग गई।

मौके पर ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। ये घटना 20 अगस्त को रात करीब 9 बजे हुई। कैश मिलने के बाद उसने फायरिंग की और फिर सफेद सेडान कार में बैठकर भाग गया। जांचकर्ताओं ने बताया कि संदिग्ध एक अश्वेत पुरुष था।

पटेल मूल रूप से मेहसाणा जिले के कडी तालुका के अखज गांव के रहने वाले थे। पटेल ने कुछ दिन पहले ही यह कारोबार संभाला था। इस गोलीबारी में एक अन्य कर्मचारी भी घायल हो गया। दुकान के अंदर मौजूद 70 साल के एक कर्मचारी गोलीबारी के दौरान गिर गए, जिससे उनकी कलाई की हड्डी टूट गई।

उस समय पटेल के साथ खड़ी उनकी बेटी को कोई चोट नहीं आई। पुलिस ने शूटर की तलाश शुरू कर दी है और लोगों से ऐसी जानकारी मांगी है, जिससे उसकी पहचान हो सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: बाइक सवारों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी के तोड़े शीशे, देखें वीडियो

पंचकूलाः सकेतड़ी में आपराधियों का खौफ लगातार बढ़ता जा...

अब पुराने यादें होगी ताजा, Google Map पर आया खास ऑप्शन, तस्वीरें ढूंढनी होगी आसान

टेक्नोलॉजी : यादें सजाकर रखने के लिए फोन में...

Jalandhar News: गोपाल नगर में मिला लावारिस शव, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

जालंधरः गोपाल नगर के पास पीली कोठी की बैक...

थार का कहर, सड़क किनारे खड़ी 9 साल की बच्ची को रौंदा; एनएच किया जाम

अरवलः थाना क्षेत्र के कोनी कुटी गांव के समीप...

Punjab News: बाइक सवारों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी के तोड़े शीशे, देखें वीडियो

पंचकूलाः सकेतड़ी में आपराधियों का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले दो दिन में तीन वारदात सामने आई...

अब पुराने यादें होगी ताजा, Google Map पर आया खास ऑप्शन, तस्वीरें ढूंढनी होगी आसान

टेक्नोलॉजी : यादें सजाकर रखने के लिए फोन में सभी कई तस्वीरें कैद करके रखते हैं। हर किसी के...

Jalandhar News: गोपाल नगर में मिला लावारिस शव, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

जालंधरः गोपाल नगर के पास पीली कोठी की बैक साइड में एक लावारिस हालात में शव बरामद हुआ है,...

थार का कहर, सड़क किनारे खड़ी 9 साल की बच्ची को रौंदा; एनएच किया जाम

अरवलः थाना क्षेत्र के कोनी कुटी गांव के समीप एनएच-139 पर शुक्रवार को तेज रफ्तार थार की चपेट में...