Himachal Govt

Himachal Govt
Nationalथार का कहर, सड़क किनारे खड़ी 9 साल की बच्ची को रौंदा;...

थार का कहर, सड़क किनारे खड़ी 9 साल की बच्ची को रौंदा; एनएच किया जाम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अरवलः थाना क्षेत्र के कोनी कुटी गांव के समीप एनएच-139 पर शुक्रवार को तेज रफ्तार थार की चपेट में आने से 9 वर्षीय बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की पहचान कोनी कुटी निवासी धनंजय राम उर्फ चवन्नी की पुत्री रागिनी कुमारी के रूप में हुई है। थार मेहंदिया की ओर से तेज रफ्तार में औरंगाबाद की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी रागिनी को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और थार सड़क किनारे स्थित एक गुमटी में जा घुसी, जिससे गुमटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद चालक थार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने चालक की गिरफ्तारी तथा मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-139 को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सूचना पर मेहंदिया थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, अपर थानाध्यक्ष राजेश कुमार तथा पुलिस अवर निरीक्षक रोहित राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रखंड विकास पदाधिकारी सुशील कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को समझाया। प्रशासन और पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने तकरीबन 1 घंटे बाद सड़क जाम समाप्त कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त थार को जब्त कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अरवल भेज दिया गया। फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: शहर में लगे गंदगी के ढेर, बिखड़ी सफाई व्यवस्था

जालंधरः शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण...

Jalandhar Heights में छात्रा ने किया Suicide

जालंधरः जालंधर हाइट्स में एक लड़की की डेडबॉडी मिलने...

Deepender Hooda बैकफुट पर आए, सिख समाज से हमारा भाईचारा; कभी ‘रोल मॉडल’ नहीं कहा

रोहतकः रोहतक कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने 1984 के...

Punjab News: बाइक सवारों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी के तोड़े शीशे, देखें वीडियो

पंचकूलाः सकेतड़ी में आपराधियों का खौफ लगातार बढ़ता जा...

Jalandhar News: शहर में लगे गंदगी के ढेर, बिखड़ी सफाई व्यवस्था

जालंधरः शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जगह-जगह लगे कचरे के ढेरों से सफाई व्यवस्था बिखरी पड़ी...

Teachers Day वाले दिन शिक्षकों को मिलेगा खास अवॉर्ड, राष्ट्रपति Draupadi Murmu करेंगी सम्मानित

नई दिल्ली: 5 सितंबर को हर साल शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु 48...

Jalandhar Heights में छात्रा ने किया Suicide

जालंधरः जालंधर हाइट्स में एक लड़की की डेडबॉडी मिलने का मामला सामने आया है। संदिग्ध मौत की सूचना पर...

Deepender Hooda बैकफुट पर आए, सिख समाज से हमारा भाईचारा; कभी ‘रोल मॉडल’ नहीं कहा

रोहतकः रोहतक कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने 1984 के सिख विरोधी दंगे से जुड़े मामले में कांग्रेस नेता सज्जन...