Himachal Govt

Himachal Govt
NationalCNG ऑटो पर लगेगी रोक, 2027 से नए रजिस्ट्रेशन होंगे बंद, जानें...

CNG ऑटो पर लगेगी रोक, 2027 से नए रजिस्ट्रेशन होंगे बंद, जानें वजह

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए परिवहन व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने सीएनजी से चलने वाले ऑटो रिक्शा के नए रजिस्ट्रेशन को चरणबद्ध तरीके से बंद करने का फैसला किया है। इसके तहत दिल्ली के बाद NCR के अन्य शहरों में भी नए सीएनजी ऑटो की जगह इलेक्ट्रिक ऑटो को बढ़ावा दिया जाएगा।

इस योजना की शुरुआत दिल्ली से होगी। 1 जनवरी, 2027 से राजधानी में नए सीएनजी ऑटो रिक्शा का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा। दिल्ली सरकार की नई EV Policy 2.0 में भी इसी दिशा में प्रावधान किया गया है। इसके बाद नए ऑटो के रजिस्ट्रेशन में इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इसके बाद ये व्यवस्था NCR के दूसरे प्रमुख शहरों में लागू होगी। जनवरी 2028 से नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम और सोनीपत में नए CNG ऑटो के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाई जाएगी। CAQM ने इन शहरों को ‘हाई व्हीकल डेंसिटी’ यानी अधिक वाहन घनत्व वाले जिलों की श्रेणी में रखा है।

जनवरी 2029 से एनसीआर के बाकी जिलों में भी नए सीएनजी ऑटो के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी जाएगी। यानी चरणबद्ध प्रक्रिया पूरी होने के बाद पूरे NCR में नए तीन पहिया वाहनों के लिए इलेक्ट्रिक विकल्प को बढ़ावा मिलेगा। हालांकि, इस आदेश का मुख्य फोकस नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर है। मौजूदा सीएनजी ऑटो के संचालन को लेकर नियम अलग हो सकते हैं।

ऑटो रिक्शा के अलावा हल्के मालवाहक वाहनों को भी इस बदलाव के दायरे में लाया जा रहा है। दिल्ली और हाई व्हीकल डेंसिटी वाले NCR जिलों में पेट्रोल, डीजल और CNG से चलने वाले कुछ मालवाहक वाहनों के नए रजिस्ट्रेशन पर भी चरणबद्ध तरीके से रोक लगाई जाएगी। इसका उद्देश्य पारंपरिक ईंधन वाले कमर्शियल वाहनों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना और एनसीआर की हवा में प्रदूषण के स्तर को कम करना है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: बाइक सवारों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी के तोड़े शीशे, देखें वीडियो

पंचकूलाः सकेतड़ी में आपराधियों का खौफ लगातार बढ़ता जा...

अब पुराने यादें होगी ताजा, Google Map पर आया खास ऑप्शन, तस्वीरें ढूंढनी होगी आसान

टेक्नोलॉजी : यादें सजाकर रखने के लिए फोन में...

Jalandhar News: गोपाल नगर में मिला लावारिस शव, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

जालंधरः गोपाल नगर के पास पीली कोठी की बैक...

थार का कहर, सड़क किनारे खड़ी 9 साल की बच्ची को रौंदा; एनएच किया जाम

अरवलः थाना क्षेत्र के कोनी कुटी गांव के समीप...

Punjab News: बाइक सवारों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी के तोड़े शीशे, देखें वीडियो

पंचकूलाः सकेतड़ी में आपराधियों का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले दो दिन में तीन वारदात सामने आई...

अब पुराने यादें होगी ताजा, Google Map पर आया खास ऑप्शन, तस्वीरें ढूंढनी होगी आसान

टेक्नोलॉजी : यादें सजाकर रखने के लिए फोन में सभी कई तस्वीरें कैद करके रखते हैं। हर किसी के...

Jalandhar News: गोपाल नगर में मिला लावारिस शव, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

जालंधरः गोपाल नगर के पास पीली कोठी की बैक साइड में एक लावारिस हालात में शव बरामद हुआ है,...

थार का कहर, सड़क किनारे खड़ी 9 साल की बच्ची को रौंदा; एनएच किया जाम

अरवलः थाना क्षेत्र के कोनी कुटी गांव के समीप एनएच-139 पर शुक्रवार को तेज रफ्तार थार की चपेट में...