घायल बच्चे को देखने की बजाए गाड़ी के नुकसान को देखने लगा पुलिस कर्मी
जालंधर, ENS: एपीजे कॉलेज के सामने भीषण टक्कर हो गई। आरोप है कि अनुसार बांसल स्वीट्स के बाहर पुलिस कर्मी की गाड़ी ने स्कूली बच्चों के ऑटो में टक्कर मार दी। इस घटना में एक बच्चे को गंभीर चोटे आई है। जहां पुलिस कर्मी निजी अस्पताल में ले गया, लेकिन बच्चे की हालत गंभीर होने के कारण उसे दूसरे अस्पताल में रैफर कर दिया गया।
हैरानी की बात यह है कि बच्चे के परिजन उसे स्टेचर पर लेकर जा रहे थे और पुलिस कर्मी बच्चे की मदद करके उसे अस्पताल के अंदर ले जाने की बजाये खुद की गाड़ी के हुए नुकसान को लेकर गाड़ी की तरफ देखने लग गया। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता हैकि मां बच्चों के उपचार के लिए स्टेचर का इंतजाम कर रही है और पुलिस कर्मी अपनी गाड़ी के हुए नुकसान की तरफ देख रहा है। बताया जा रहा है कि निजी अस्पताल में बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है, जहां आईसीयू ने बच्चे का डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा है।
वहीं मां-बाप का रो-रो-कर बुरा हाल हो गया है। उधर, मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कर्मी गुरनाम सिंह का कहना है कि वह अमृतसर से जालंधर पीएपी जा रहा था। इस दौरान गाड़ी मोड़ने के दौरान ऑटो चालक का ध्यान दूसरी तरफ था और उसके ऑटो से कार की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूल का बच्चा गंभीर घायल हो गया। हालांकि पुलिस कर्मी का कहना है कि बच्चे की हालत स्थिर है। वहीं जब पुलिस कर्मी से घायल बच्चे की हालत देखे बिना अपनी गाड़ी के हुए नुकसान का जायजा लेने के बारे में पूछा गया तो वह सवाल का जवाब देने के कतराता हुआ दिखाई दिया।

