Himachal Govt

Himachal Govt
PhagwaraPunjab News: लॉ गेट इलाके में जमकर चले ईंट पत्थर और बोतलें,...

Punjab News: लॉ गेट इलाके में जमकर चले ईंट पत्थर और बोतलें, फायरिंग का आरोप, एक घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फगवाड़ाः लॉ गेट इलाके में देर रात तेज रफ्तार वाहन को धीमी गति से चलाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने खूनी रूप धारण कर लिया। महिला गार्ड काजल ने बताया कि देर रात एक तेज रफ्तार कार चालक को उन्होंने वाहन की गति कम करने को कहा। इस बात को लेकर चालक ने उनके साथ बहसबाजी की और वहां से चला गया। काजल के अनुसार कुछ समय बाद वही वाहन चालक दर्जनों अज्ञात युवकों के साथ मौके पर पहुंचा और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगा।

स्थिति बिगड़ती देख अन्य सिक्योरिटी गाडों ने महिला गार्ड को पीछे कर दिया और युवकों तथा सिक्योरिटी गाडों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। काजल ने बताया कि उन्होंने चहेड़ चौकी पुलिस को मामले की सूचना दी। उनके अनुसार कुछ समय बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन बिना कार्रवाई किए वापस चली गई। जिसके बाद 30 से 35 अज्ञात युवकों द्वारा सिक्योरिटी गाडों के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज करने और ईंटें व कांच की बोतलें बरसाने गई। इस घटना में एक सिक्योरिटी गार्ड विशाल घायल हो गया। वहीं महिला सिक्योरिटी गार्ड ने अज्ञात युवकों द्वारा 3 फायर किए जाने का भी आरोप लगाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

जांच अधिकारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। जांच के बाद ही गोली चलने की बात सामने आ सकती है। लॉ गेट के सेक्रेटरी गुरविंदर सिंह मुल्तानी ने आरोप लगाया कि लॉ गेट में भाटिया पीजी के नाम से पीजी चलाने वाला व्यक्ति भी इस घटना में शामिल है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सिविल अस्पताल पहुंचे एएसआई मंजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को लॉ गेट में झगड़ा होने की सूचना मिली थी। जब उनसे फायरिंग के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल इसके बारे में कुछ भी कहना संभव नहीं है। मामले की जांच के बाद ही फायरिंग की पुष्टि या उसके संबंध में कोई जानकारी दी जा सकेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

डांट से नाराज 2 छात्रों ने चाकू से हमला कर प्रिंसिपल को उतारा मौत के घाट, दोनों आरोपी काबू

अगरतलाः तेलंगाना के नालगोंडा जिले के कोंडामल्लेपल्ली में स्कूल...

Punjab News: 2 कारों में हुई भीषण टक्कर में 2 की मौत

पटियालाः खन्नौरी के नज़दीक घग्गर पुल के पास देर...

Donald Trump की धमकी का Iran ने दिया जवाब, बोला – ‘हम दबाव में नहीं आएंगे’

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच में राष्ट्रपति...

Punjab University में पेपर देने पहुंचे सासंद चरणजीत चन्नी

चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत...

CNG सिलेंडर में ब्लास्ट: 3 की मौत, कई घायल; मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दिल्ली में ट्रक के सीएनजी सिलेंडर में...

डांट से नाराज 2 छात्रों ने चाकू से हमला कर प्रिंसिपल को उतारा मौत के घाट, दोनों आरोपी काबू

अगरतलाः तेलंगाना के नालगोंडा जिले के कोंडामल्लेपल्ली में स्कूल प्रिंसिपल कल्लू रूपा रेड्डी की सनसनीखेज हत्या कर देने का...

Punjab News: 2 कारों में हुई भीषण टक्कर में 2 की मौत

पटियालाः खन्नौरी के नज़दीक घग्गर पुल के पास देर रात हुए स्विफ्ट कार और लैंसर कार में भीषण टक्कर...

Donald Trump की धमकी का Iran ने दिया जवाब, बोला – ‘हम दबाव में नहीं आएंगे’

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से आर्थिक मोर्चे पर ईरान की...

Punjab University में पेपर देने पहुंचे सासंद चरणजीत चन्नी

चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी इन दिनों पढ़ाई में व्यस्त हैं। चन्नी पंजाब...