जालंधर, ENS: थाना 1 के अधीन आते इंडस्ट्री एरिया में चोरी की वारदात को अंजाम देता चोर रंगे हाथों लोगों द्वारा काबू कर लिया गया। दरअसल, नौजवान का फोन छीनकर बाइक पर सवार चोर फरार हो गया था, जिसके बाद लोगों ने पीछा करके चोर को काबू कर लिया और उसे खंभे से बांध दिया। घटना को लेकर भारी हंगामा देखने को मिला। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित विजय कुमार ने बताया कि राम नगर फाटक के पास वह साइकिल पर सवार होकर जा रहा था।
इस दौरान उसकी जेब से फोन निकाल बाइक सवार चोर फरार हो गया। जिसके बाद पीड़ित ने साथी की मदद से चोर का पीछा करके उसे काबू कर लिया। पीड़ित के अनुसार वह लंच करने के लिए घर जा रहा था। वहीं चोर ने वारदात को कबूल भी किया। चोर रंजीत ने कहाकि उसने पहली बार घटना को अंजाम दिया और उससे चोरी बाइक चालक द्वारा करवाई गई।
दोषी रंजीत के अनुसार संजय गांधी नगर की 6 नंबर गली में आशू नामक व्यक्ति का बाइक है और वह उसकी पिटाई करता है। रंजीत ने कहाकि आशू मंडी में सब्जी बेचने का काम करता है और नशे की आपूर्ति के लिए उसने चोरी की है। आरोप है कि आशू ने शटर बंद करके पीटता है। इस दौरान लोगों द्वारा चोर की छित्तर परेड की गई। वहीं लोगों ने काले रंग का स्पलेंडर बाइक नंबर पीबी 08 एफ वाई 0329 की काबू किया है और घटना की सूचना थाना 1 की पुलिस को दे दी। वहीं उक्त बाइक के मालिक को भी घटना स्थल पर लोगों द्वारा बुलाया गया।

