जालंधर, ENS: थाना सदर पुलिस ने कत्ल मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 24 घंटों में आरोपियों को गिरफ्तार करके घटना के दौरान इस्तेमाल किए एक डंडा खून से सना हुआ, एक टूटी हुई करद, एक सीमेंट की ईंट खून से सनी हुई और ऑटो बरामद किया गया। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी-2 माधवी शर्मा ने बताया कि डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों की अगुवाई में थाना सदर के इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने पुलिस पार्टी के साथ मिलकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, इंस्पेक्टर पुलिस पार्टी के साथ वाई पॉइंट प्रतापपुरा में मौजूद थे। इस दौरान धर्मपुरा आबादी खांबड़ा में सोहांग उर्फ भोला पुत्र लेट प्रीतम दास ने अपनी पत्नी कमलजीत कौर के साथ मिलकर 35 वर्षीय विकलांग छोटे भाई टहिल दास पर घरेलू संपत्ति के बंटवारे के झगड़े को लेकर तेज धार हथियार और ईंटों से हमला कर दिया और उसे बुरी तरह घायल कर दिया।
घटना को अंजाम देकर दोनों मौके से फरार हो गए। वहीं ईलाज के दौरान टहिल दास की मौत हो गई। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने मृतक टहिल दास की माता हरबंस कौर के बयानों पर आरोपी सोहांग उर्फ भोला और उसकी पत्नी कमलजीत कौर के खिलाफ मुकदमा नंबर 314 दिनांक 16.08.2026 अंडर 1031),3(5) BNS थाना सदर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस 24 घंटे के अंदर आरोपी सोहांग उर्फ भोला पुत्र लेट प्रीतम दास और उसकी पत्नी कमलजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया।

