पाकिस्तानः पाकिस्तान के टैक्सिला शहर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसमें 13 लाख फॉलोअर्स वाली मशहूर टिकटॉकर शम्सू बीबी उर्फ आयशा गिलमाना की अज्ञात हमलावरों ने कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी है। घटना में उनकी (15) बहन भी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते चार संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है।
टिकटॉकर शम्सू बीबी को मिलने के लिए बुलाया, बाइक सवारों ने गोलियां मार की हत्या
#PunjabNews #CrimeNews #MurderCase #TiktokerShamsuBibi #BreakingNews pic.twitter.com/jbhrYBFsUU— EncounterIndia (@encounterindia) August 18, 2026
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार 14 अगस्त को शम्सू बीबी को काशिफ उर्फ काशी नाम के व्यक्ति का फोन आया, जिसने उन्हें तुरंत मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद शम्सू अपनी बहन असीमा और भाई नईमतुल्लाह के साथ कार से निकली, जहां टैक्सिला के एक पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने उनकी कार पर गोलियां चला दी। गर्दन में गोली लगने से शम्सू की मौके पर ही मौत हो गई।
फायरिंग में अनियंत्रित होकर कार दूसरी गाड़ी से टकरा गई, जिससे उनकी बहन असीमा गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
शम्सू के भाई रहमतुल्लाह के अनुसार शम्सू का कौसर और जावेद उर्फ शाहीन नाम के व्यक्तियों से पैसों का लेनदेन था। पैसे वापस मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही थी, जिसकी शिकायत इस्लामाबाद पुलिस में भी दर्ज कराई गई थी।
मृतका के पिता फजल साहिबजादा ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या कौसर और जावेद ने किराए के शूटरों के जरिए करवाई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कॉल डिटेल, सीसीटीवी और सर्विलांस फुटेज के आधार पर हिरासत में लिए चार संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
शिकायत में शम्सू के पिता ने दावा किया कि उनकी बेटी करीब 3-4 वर्षों से टिकटॉक वीडियो बना रही थीं और उनके लगभग 13 लाख फॉलोअर्स थे। परिवार के मुताबिक, उनके अकाउंट पर 30-35 मिलियन से अधिक लाइक्स भी थे। हत्या के बाद परिवार ने उनका टिकटॉक अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया है।

