LudhianaPunjab News: छप्पड़ में गिरी गाड़ी, वित्त मंत्री के 3 दोस्तों की...

Punjab News: छप्पड़ में गिरी गाड़ी, वित्त मंत्री के 3 दोस्तों की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः नकोदर से कार में सवार होकर दिड़बा जा रहे पंजाब के आप पार्टी के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के करीबी 3 दोस्तों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में उनके दो साथी घायल हैं। मृतकों में आम आदमी पार्टी के नेता बलकार सिंह, विशाल और संदीप शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार जगराओं से करीब 12 किलोमीटर दूर रायकोट के पास गांव बसियां के पास रात 1:15 बजे उनकी कार अचानक बेकाबू हो गई। इसके बाद कार सीधी छप्पड़ (तालाब) में जा गिरी। कार इतनी तेजी से पानी में समाई कि किसी को भी बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

मृतक संदीप के मामा शेर ने कहा कि उन्हें रात को फोन किया, तो उन्होंने कहा कि माथा टेक कर जा रहे हैं। फिर बड़े भांजे का फोन आया कि छोटे का जालंधर के पास एक्सीडेंट हुआ है जो रास्ता जांलधर करीब 40 से 50 किलोमीटर पड़ता है। हादसे के बाद जोरदार आवाज आई, जिससे आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस और राहत दल की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

डेरा बाबा रुद्रानंद धाम में साधु-संतों का लगा जमावड़ा, पंचभीष्म पर्व में उमड़ रहे श्रद्धालु

जगद्गुरु विकास दास महाराज ने किया आगमन, विधायक सतपाल...

मत्स्य पालन के लिए अनुसूचित जाति को दिए जा रहे अनेक लाभ

चंडीगढ़: मत्स्य पालन विभाग के माध्यम से अनुसूचित जाति...

वन विभाग के 831 पदों के लिए PST 23 नवंबर से, 16,424 अभ्यर्थी होंगे शामिल

चंडीगढ़: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा डिप्टी रेंजर, फॉरेस्टर...

Punjab News: 3 महीने से लापता युवक के परिवार ने लगाई इंसाफ की गुहार, देखें वीडियो

अमृतसर: शहर में तीन महीने से लापता 28 वर्षीय...

डेरा बाबा रुद्रानंद धाम में साधु-संतों का लगा जमावड़ा, पंचभीष्म पर्व में उमड़ रहे श्रद्धालु

जगद्गुरु विकास दास महाराज ने किया आगमन, विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने पवित्र धूने पर नवाया शीश ऊना,सुशील पंडित: जिला...

Punjab News: CASO ऑपरेशन के तहत सरकारी क्वार्टरों में चलाया चेकिंग अभियान, देखें वीडियो

गुरदासपुरः पुलिस की ओर से ऑपरेशन CASO  के तहत नए बस स्टैंड के पीछे स्थित सरकारी क्वार्टरों में अचानक...

मत्स्य पालन के लिए अनुसूचित जाति को दिए जा रहे अनेक लाभ

चंडीगढ़: मत्स्य पालन विभाग के माध्यम से अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के लिए मत्स्य पालन क्षेत्र में अनेक प्रकार...

वन विभाग के 831 पदों के लिए PST 23 नवंबर से, 16,424 अभ्यर्थी होंगे शामिल

चंडीगढ़: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा डिप्टी रेंजर, फॉरेस्टर एवं फॉरेस्ट गार्ड पदों के लिए पीएसटी का आयोजन 23...