Haryana Govtइसराना विधानसभा क्षेत्र में उमड़ा देशभक्ति का जनसैलाब

इसराना विधानसभा क्षेत्र में उमड़ा देशभक्ति का जनसैलाब

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भव्य तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश

चंडीगढ़: हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि तिरंगा केवल हमारे राष्ट्र की पहचान ही नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है। इसके सम्मान की रक्षा करना प्रत्येक देशवासी का दायित्व है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशवासियों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करने का माध्यम बन रहा है।

इसी कड़ी में बुधवार को इसराना विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। कृष्ण लाल पंवार स्वयं तिरंगा यात्रा में शामिल हुए और लोगों का उत्साहवर्धन किया। तिरंगा यात्रा मडलौडा अनाज मंडी से शुरू होकर मार्केट, मडलौडा बस स्टैंड तथा असंध रोड से होते हुए भालसी गांव पहुंची, जहां यात्रा का भव्य समापन हुआ। यात्रा के पूरे मार्ग पर हाथों में तिरंगा लिए लोगों में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। युवा, महिलाएं, जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में यात्रा का हिस्सा बने। लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया।

पंवार ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों को तिरंगे से जोड़ने और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बना है। तिरंगा हमें उन वीर शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी और रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। जब भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, ऐसे आयोजनों से देश के प्रति जिम्मेदारी और राष्ट्रसेवा की भावना और मजबूत होती है।

हरियाणा की धरती सदैव वीरता, बलिदान और राष्ट्रभक्ति के लिए जानी जाती है। प्रदेश के सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। शहीद सैन्य एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 423 आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी दी गई है तथा युद्ध अथवा आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवानों की अनुग्रह राशि बढ़ाकर एक करोड़ रुपये की गई है। सरकार का स्पष्ट संदेश है कि देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों और उनके परिवारों को कभी अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

कृष्ण लाल पंवार ने सभी क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि तिरंगे को केवल अपने हाथों में ही नहीं, बल्कि अपने विचारों और व्यवहार में भी स्थान दें तथा देश की एकता, अखंडता और प्रगति को मजबूत करने में अपना योगदान दें। यही तिरंगे के प्रति सच्चा सम्मान और विकसित भारत के निर्माण में सच्ची भागीदारी है। भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि इसराना विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी यह दर्शाती है कि राष्ट्रभक्ति की भावना आज भी हर नागरिक के दिल में जीवंत है। तिरंगा हम सभी को एकता के सूत्र में बांधता है और देशहित में मिलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के कार्यों में तेजी लाएं पंचायत सचिव : इशांत जसवाल

ऊना,सुशील पंडित: अतिरिक्त उपायुक्त इशांत जसवाल की अध्यक्षता में...

पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग का हल करेगी: Dr. Baljit Kaur

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के...

घनी आबादी वाले बाजार में कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग

कोलकाताः घनी आबादी वाले मलिक बाजार में कपड़े के...

Punjab News: गन्ने के दामों में बढ़ौतरी पर आप विधायक का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसर: पंजाब सरकार की ओर से गन्ना किसानों (काश्तकारों)...

MSME क्षेत्र विकसित भारत / 2047 की परिकल्पना को साकार करने में निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र भारत की आर्थिक प्रगति के...

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के कार्यों में तेजी लाएं पंचायत सचिव : इशांत जसवाल

ऊना,सुशील पंडित: अतिरिक्त उपायुक्त इशांत जसवाल की अध्यक्षता में बुधवार को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएमएजीवाई) के अंतर्गत जिला...

पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग का हल करेगी: Dr. Baljit Kaur

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के कल्याण के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए सामाजिक सुरक्षा,...

घनी आबादी वाले बाजार में कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग

कोलकाताः घनी आबादी वाले मलिक बाजार में कपड़े के गोदाम में आग लगी है। आग पर काबू पाने के...