.
Nationalहवा में फेल हुआ इंडिगो फ्लाइट का इंजन, 224 लोग थे सवार,...

हवा में फेल हुआ इंडिगो फ्लाइट का इंजन, 224 लोग थे सवार, मचा हड़कंप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चेन्नईः कोलकाता से आ रही इंडिगो फ्लाइट का मंगलवार रात को इंजन फेल हो गया, जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। इसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। बताया कि फ्लाइट के लैंडिंग से ठीक पहले बाएं इंजन में खराबी आ गई थी।

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अधिकारियों के मुताबिक कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो फ्लाइट 6E-723 में 224 लोग सवार थे। इस दौरान 11 की रात 11:29 बजे फुल इमरजेंसी घोषित की।

फ्लाइट को रात 11:30 बजे पहुंचना था, लेकिन लैंडिंग की तैयारी के दौरान पायलट को पता चला कि बायां इंजन खराब हो गया है। इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी सूचना दी और एयरपोर्ट अधिकारियों ने विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए इमरजेंसी रिस्पॉन्स उपाय शुरू कर दिए।

विमान रात 11.37 बजे रनवे 25 पर सुरक्षित उतरा, जिसमें सवार सभी 224 लोग सुरक्षित थे। रात 11.47 बजे फुल इमरजेंसी हटा ली गई। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद सभी कामकाज सामान्य रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: स्कूल से बच्चे के लापता होने पर परिजनों का हंगामा, प्रशासन ने की छुट्टी

लुधियानाः जिले के हुसैनपुर स्थित श्री आत्म वल्लभ जैन...

अफ्रीकी युवक ने जब गाया हरियाणवी गाना… कहा- मैं भी जाट हूं, देखें वीडियो

नई दिल्लीः अफ्रीकी देश तंजानिया से हरियाणा में पढ़ाई...

परिसीमन विवादः CM विजय ने कहा- लोकसभा की सीटें 850 नहीं करने देंगे

चेन्नईः तमिलनाडु के सुपरस्टार और मुख्यमंत्री थलपति विजय अब...

Punjab News: स्कूल से बच्चे के लापता होने पर परिजनों का हंगामा, प्रशासन ने की छुट्टी

लुधियानाः जिले के हुसैनपुर स्थित श्री आत्म वल्लभ जैन पब्लिक स्कूल के बाहर भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल,...

अफ्रीकी युवक ने जब गाया हरियाणवी गाना… कहा- मैं भी जाट हूं, देखें वीडियो

नई दिल्लीः अफ्रीकी देश तंजानिया से हरियाणा में पढ़ाई करने आए फधिली अली पाजी उर्फ फाजेल इन दिनों काफी...

Jalandhar News: अवैध शराब की बिक्री से 13 ग्रुप परेशान, आरोप-करोड़ों का हो रहा नुकसान, देखें Live

जालंधर, ENS: शहर में अवैध शराब की बिक्री को लेकर 14 ग्रुप में से 13 ग्रुप के संचालक काफी...

परिसीमन विवादः CM विजय ने कहा- लोकसभा की सीटें 850 नहीं करने देंगे

चेन्नईः तमिलनाडु के सुपरस्टार और मुख्यमंत्री थलपति विजय अब केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ पूरी तरह से आर-पार...