.
MohaliPunjab News: भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

Punjab News: भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः पंजाब के कुछ जिलों में बुधवार मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें भारी वर्षा की संभावना है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान अनुसार बुधवार भी बारी वर्षा को लेकर मौसम का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें पंजाब के कुछ हिस्सों में वर्षा की संभावना है। फिर आगे 14 और 15 अगस्त को भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी रहेगा। पंजाब में आज 3 जिलों पठानकोट, मोहाली और रूपनगर में बारिश दर्ज की गई।

पठानकोट के थेइन डैम में सबसे ज्यादा 46 मिमी बारिश हुई। वहीं KVK पठानकोट में 18 मिमी, भाखड़ा डैम (रूपनगर) में 5.5 मिमी और मोहाली में 1 मिमी बारिश दर्ज की गई। चंडीगढ़ में 2.5 मिमी, जबकि एयरपोर्ट पर 4.2 मिमी बारिश हुई। राज्य में औसत अधिकतम तापमान कल के मुकाबले 2.5°C गिरा है। यह सामान्य से 2.8°C कम दर्ज किया गया। वहीं हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पठानकोट में लगातार हो रही बारिश ने पठानकोट में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।

यहां दरिया, नदियां और नाले उफान पर हैं। माधोपुर हेडवर्क्स से पाकिस्तान की ओर 9200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। मंगलवार को रंजीत सागर डैम का जलस्तर 512.74 मीटर दर्ज किया गया। हिमाचल के चमेरा बांध से 28504 क्यूसेक पानी शाहपुर कंडी बैराज बांध की झील में जा रहा है। रंजीत सागर डैम से भी 10102 क्यूसेक पानी इसी झील में पहुंच रहा है। शाहपुर कंडी बैराज बांध की झील का जलस्तर 401.50 मीटर तक पहुंच गया है। इसकी अधिकतम जलस्तर क्षमता 404.50 मीटर है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

रामनाथ कोविंद की आत्मकथा विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए PM Modi

Gen-z को लेकर कही ये बात नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र...

Punjab News: कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई इमारत

फिरोजपुरः पंजाब पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस से पहले अलर्ट...

पन्नू की हत्या साजिश मामले में निखिल गुप्ता को अमेरिकी संघीय अदालत सुनाएगी सजा

वाशिंगटनः अमेरिका की एक संघीय अदालत सिख अलगाववादी गुरपतवंत...

Punjab News: जगतार सिंह हवारा की पैरोल मामले में राज्यपाल से मिले CM Mann, देखें Live

चंडीगढ़ः पूर्व सीएम बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार सिंह...

Punjab News: नाले में तैरता मिला व्यक्ति का शव, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के कश्मीर नगर इलाके में स्थित गंदे...

रामनाथ कोविंद की आत्मकथा विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए PM Modi

Gen-z को लेकर कही ये बात नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रह चुके रामनाथ कोविंद की...

Punjab News: कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई इमारत

फिरोजपुरः पंजाब पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस से पहले अलर्ट जारी किया हुआ है। लेकिन उसके बावजूद शरारती अनंसरों द्वारा...

पन्नू की हत्या साजिश मामले में निखिल गुप्ता को अमेरिकी संघीय अदालत सुनाएगी सजा

वाशिंगटनः अमेरिका की एक संघीय अदालत सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप स्वीकार...

Punjab News: जगतार सिंह हवारा की पैरोल मामले में राज्यपाल से मिले CM Mann, देखें Live

चंडीगढ़ः पूर्व सीएम बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...