बद्दी,सचिन बैंसल: बद्दी के काठा स्थित गॉदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स कंपनी ने चंडीगढ़ की ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन टीम के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता में योगदान देना, जीवन बचाने के इस नेक कार्य को बढ़ावा देना तथा कर्मचारियों एवं समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता पैदा करना था।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ क्लस्टर हैड संदीश बोरवणकर, एचआर हैड अजय पसरीजा तथा कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में एसपी विनोद धीमान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। पुलिस अधीक्षक ने गॉदरेज टीम द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित करने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने रक्तदाताओं की भी प्रशंसा की, जिन्होंने आगे आकर इस नेक कार्य में अपना योगदान दिया। उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
शिविर में कुल 62 पंजीकरण हुए। पीजीआई की अनुभवी मेडिकल टीम नेे स्वास्थ्य जांच एवं स्क्रीनिंग के बाद 20 संभावित रक्तदाताओं को चिकित्सकीय कारणों से रक्तदान के लिए अनुपयुक्त पाया गया। स्क्रीनिंग के उपरांत कुल 42 रक्तदाताओं ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया। इनमें गॉदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की काठा एवं थाणा दोनों इकाइयों के कर्मचारी शामिल रहे।
इन लोगों ने किया रक्तदान
रक्तदान करने वाले प्रमुख रक्तदाताओं में गौरव शर्मा, रानू, प्रदीप सूद, शेखर त्रिपाठी, अनीता गुलैरिया, सूरज, राकेश, संदीप, सनी, अंकुश, मोहन, प्रवेश, अजय, हरजीत सिंह, धरमपाल, नरेश चौधरी, रंजन, प्रीतपाल सहित 42 लोग शामिल रहे।
कंपनी ने पीजीआई ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन टीम, सभी रक्तदाताओं, कर्मचारियों, सहयोगी स्टाफ तथा आसपास के औद्योगिक समुदाय का इस नेक पहल में उनके बहुमूल्य योगदान और उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कंपनी के., इरफान अली, अनीता गुलैरिया, पुनीत, संदीप, राकेश, प्रदीप, अश्वनी, किशन, सागर, हरीश, पंकज, मुनी लाल एवं मनोज सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।