Unaमहिला कांग्रेस ने भाजपा विधायक सुधीर शर्मा का पुतला जलाया

महिला कांग्रेस ने भाजपा विधायक सुधीर शर्मा का पुतला जलाया

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिपप्णी करने के विरोध में महिला कांग्रेस ने भाजपा विधायक सुधीर शर्मा का पुतला जलाया | ऊना सदर के गांव बारसडा में महिला कांग्रेस की राज्य उपाध्यक्ष सीमा शर्मा ने कहा कि भाजपा विधायक ने इस तरह की अभद्र टिप्पणी करके राजनीतिक गलियारों में नई परंपरा को जन्म दिया है जो  बहुत ही निंदनीय है|

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों में आपसी वैचारिक मतभेद होते हैं लेकिन इस तरह की अशोभनीय भाषा शैली प्रदेश के इतिहास में पहली बार प्रयोग की गई है| उन्होंने कहा कि पहले तो प्रदेश सरकार को अस्थिर करने के लिए उपरोक्त विधायक ने जो भागम भाग की उससे उनकी छवि पर जहां प्रश्न चिन्ह लगा है|  वहीं अब मुख्यमंत्री के विरुद्ध इस अभद्र टिप्पणी से विधायक ने अपनी परवरिश पर भी सवालिया निशान लगा लिया है| उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस प्रदेश भर में पुतले जलाकर इस अभद्र टिप्पणी का विरोध करेगी|

ताकि भविष्य में कोई भी राजनीतिक पद पर बैठा व्यक्ति इस प्रकार की टिप्पणी करने से परहेज करें उन्होंने कहा कि राजनीतिक पद पर बैठे व्यक्ति देश और प्रदेश के लिए आदर्श होते हैं|

लेकिन जब सुधीर शर्मा जैसे व्यक्ति इस पद पर बैठकर अभद्र टिप्पणी करते हैं तो आने वाली नई पीढ़ी के लिए क्या आदर्श साबित करेंगे उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की टिप्पणी सुधीर शर्मा ने की है यह कांग्रेस का कलचर नहीं है उन्होंने साबित कर दिया कि वह भाजपा में शामिल होकर रूढ़िवादी सोच को अपना चुके हैं | उन्होंने कहा कि सुधीर शर्मा को शर्म आनी चाहिए कितने वर्ष कांग्रेस पार्टी में रहकर अपना राजनीतिक भविष्य बनाया और अब भाजपा में जाकर अनाप-शनाप भाषा का प्रयोग करने लगे हैं प्रदेश भर में मुख्यमंत्री के विरुद्ध की गई इस अभद्र टिप्पणी की घोर निंदा की जा रही है यहां तक की भाजपा नेता भी सुधीर शर्मा की इस टिप्पणी से सहमत नहीं है|

उन्होंने कहा कि टिप्पणी करने से पहले सुधीर शर्मा को मुख्यमंत्री के पद की गरिमा के बारे में सोचना चाहिए था! इस मौके पर पंचायत सदस्य राज रानी, रीना देवी, बलजिंदर कौर, सुनीता देवी, तृप्ता देवी, दर्शना देवी, रक्षा देवी, शारदा देवी, निर्मला देवी, मंजू बाला, रीना देवी, पिंकी, निक्की देवी, दविंदर कौर, संतोष कुमारी, उषा देवी, सर्वजीत कौर, सोनू, सिंधों देवी, शपता देवी, सरला देवी, कांता देवी, मनीषा देवी और नीलम सहित कई महिलाओं ने भाग लिया |

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

मेले में घोड़े की लगी ₹71 लाख की बोली, मालिक बोला- नॉट फॉर सेल, देखें वीडियो

हापुड़: हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में गंगा कार्तिक मेले के...

कार और ट्रक की आमने-सामने से टक्कर, पांच लोगों की मौत, चार घायल

लखीसरायः बिहार के लखीसराय जिले में मंगलवार सुबह लखीसराय-जमुई...

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर लगी आस्था की डुबकी, देखें वीडियो

वाराणसीः कार्तिक पूर्णिमा पर आस्थावानों के उत्साह का जो...

Punjab News: बेटे की सगाई समारोह में सुखजिंदर रंधावा ने डाला भांगड़ा, कई नेता हुए शामिल, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद और पंजाब के पूर्व...

मेले में घोड़े की लगी ₹71 लाख की बोली, मालिक बोला- नॉट फॉर सेल, देखें वीडियो

हापुड़: हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में गंगा कार्तिक मेले के खच्चर बाजार में 30 महीने का नुकरा नस्ल का घोड़ा...

थाने में 9 पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, मचा हड़कंप, मुठभेड़ में हमलावर को लगीं 6 गोलियां, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में नबील नाम के 30 वर्षीय शख्स ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से...

कार और ट्रक की आमने-सामने से टक्कर, पांच लोगों की मौत, चार घायल

लखीसरायः बिहार के लखीसराय जिले में मंगलवार सुबह लखीसराय-जमुई मार्ग पर गुणसागर के समीप एक कार और ट्रक के...

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर लगी आस्था की डुबकी, देखें वीडियो

वाराणसीः कार्तिक पूर्णिमा पर आस्थावानों के उत्साह का जो ज्वार एक दिन पहले ही काशी की गलियों में दिखाई...