ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना सदर ऊना के तहत एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 31 जुलाई 2026 को उसका मोबाइल फोन प्रिंस परमार बस में छूट गया था। महिला के अनुसार जब उसने अपना मोबाइल फोन वापस मांगा, तो बस मालिक विशाल ठाकुर उर्फ बब्बू प्रधान ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और अपमानजनक व्यवहार किया।
शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सदर ऊना में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।