.
Nationalबस में खुद को पुलिस कर्मी बताकर ड्राइवर-कंडक्टर से भिड़ा युवक, हुआ...

बस में खुद को पुलिस कर्मी बताकर ड्राइवर-कंडक्टर से भिड़ा युवक, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

महेंद्रगढ़ः हरियाणा के महेंद्रगढ़ के नारनौल में रोडवेज बस में एक युवक ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए बिना टिकट सफर किया और ड्राइवर-कंडक्टर से बदतमीजी की। युवक ने कुंड बस स्टॉप पर बस नहीं रोकने को लेकर ड्राइवर से झगड़ा किया और मोबाइल पर उसका वीडियो बनाने लगा। कंडक्टर ने जब उसका आईकार्ड मांगा और वीडियो बनाया तो युवक चेहरा छिपाने लगा और मोबाइल छीनने की कोशिश की और टिकट लेने और बस से उतरने के लिए 3 बार बीच में बस रोकनी पड़ी कहने के बावजूद वह नहीं उतरा। बाद में रेवाड़ी बस स्टैंड पर उतरकर चला गया। कंडक्टर का कहना है कि बस नारनौल से दिल्ली जा रही थी। युवक की हरकतों के कारण बस करीब 15 से 20 मिनट देरी से दिल्ली पहुंची।

बस ड्राइवर मंजीत ने बताया कि वह कंडक्टर विनोद के साथ दिल्ली जा रहा था। रेवाड़ी के कुंड के पास एक युवक बस में सवार हुआ। बस में चढ़ते ही उसने खुद को पुलिसकर्मी बताया और ड्राइवर से कुंड बस स्टॉप पर बस नहीं रोकने को लेकर सवाल किया। युवक पुलिस की वर्दी में नहीं था। ड्राइवर मंजीत के मुताबिक, जब उसने युवक से कहा कि बस रोकी गई थी, तभी तो वह उसमें सवार हुआ है। इसके बाद युवक ने अपने मोबाइल से ड्राइवर का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। उसने मोबाइल में फोटो और वीडियो दिखाते हुए कहा कि दूसरी सभी बसें इस स्थान पर रुकती हैं, लेकिन इस बस को वहां नहीं रोका गया। वह पुलिस में है और उसके जैसे 15 हजार रुपए की नौकरी करने वाले बहुत देखे हैं। इसके बाद वह चलती बस में ड्राइवर से बदतमीजी करने लगा।

कंडक्टर विनोद ने बताया कि वह उस समय बस के अंदर पीछे की तरफ यात्रियों के टिकट बना रहा था। विवाद की जानकारी होने पर वह आगे पहुंचा और युवक से पूछा कि वह कहां से चढ़ा है और कहां जाना है। युवक ने बताया कि वह स्टाफ का है और पुलिस में लगा हुआ है। उसने गुरुग्राम जाने की बात कही। विनोद ने युवक से उसका आईकार्ड दिखाने को कहा, लेकिन उसने आईकार्ड नहीं दिखाया। इसके बाद विनोद ने उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो बनाए जाने पर युवक अपने हाथ से मोबाइल छीनने की कोशिश करने लगा और चेहरा छिपाने लगा। कंडक्टर के अनुसार, युवक ने टिकट भी नहीं लिया था। उसे टिकट लेने या बस से उतरने के लिए 3 बार बस रोककर कहा गया, लेकिन वह नहीं उतरा। इस दौरान बस में मौजूद सवारियों ने भी युवक से कहा कि वह अपना आईकार्ड दिखा दे या टिकट ले ले।

इसके बावजूद उसने न तो आईकार्ड दिखाया और न ही टिकट लिया। विनोद ने बताया कि युवक शुरुआत में गुरुग्राम जाने की बात कह रहा था, लेकिन पूरे घटनाक्रम के बाद वह रेवाड़ी बस स्टैंड पर बस से उतर गया और वहां से कहीं चला गया। युवक ने काफी देर तक उसके और ड्राइवर दोनों के साथ बदतमीजी की। युवक ठीक से ड्राइवर को बस नहीं चलाने दे रहा था। ऐसे में यदि कोई हादसा हो जाता तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती। रोडवेज डिपो के जनरल मैनेजर देवदत्त ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। अभी कोई शिकायत नहीं आई है। ड्राइवर और कंडक्टर अगर शिकायत करेंगे तो वह इस बारे में पुलिस को लिखेंगे. अगर सवारी शिकायत करती हैं तो उसकी जांच कर ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई हो सकती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

China में तूफान Dolphin ने मचाई तबाही, प्रशासन ने जारी किया बारिश का Yellow अलर्ट

नई दिल्ली: चीन के मध्य क्षेत्र में स्थित हुबेई...

Punjab News: गाड़ी पीछे करने को लेकर झगड़ा में युवक की चाकू मारकर हत्या

पटियालाः सनौर में खालसा कॉलोनी के बाहर देर शाम...

Punjab News: युवक के कत्ल मामले में 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

संगरूरः सुनाम ऊधम सिंह वाला में लड़ाई-झगड़े के दौरान...

Indrive App किया Ban, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ः चंडीगढ़ में ऐप आधारित कैब और बाइक टैक्सी...

China में तूफान Dolphin ने मचाई तबाही, प्रशासन ने जारी किया बारिश का Yellow अलर्ट

नई दिल्ली: चीन के मध्य क्षेत्र में स्थित हुबेई में भीषण समुद्री तुफान डॉल्फिन का असर बढ़ता ही जा...

Punjab News: गाड़ी पीछे करने को लेकर झगड़ा में युवक की चाकू मारकर हत्या

पटियालाः सनौर में खालसा कॉलोनी के बाहर देर शाम दो लोगों ने 25 साल के एक युवक की हत्या...

Jalandhar News: कांग्रेस को झटका, पूर्व पार्षद का बेटा व यूथ कांग्रेस के नेता आप में शामिल

जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाली विधानसभा चुनावों से नेताओं का पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जाने...

Punjab News: युवक के कत्ल मामले में 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

संगरूरः सुनाम ऊधम सिंह वाला में लड़ाई-झगड़े के दौरान युवक की हत्या के मामले को पुलिस ने महज 6...